फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar produced through VC

वीसी के माध्यम से हुई माफिया मुख्तार की पेशी

Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mafia Mukhtar produced through VC
आजमगढ़। तरवां के ऐराकला में हुई मजदूर हत्या हत्याकांड में माफिया मुख्तार की बृहस्पतिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। इसमें न्यायालय ने आरोप तय करते हुए गवाही के लिए दो अगस्त की तारीख निर्धारित की है। मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार के अलावा आठ अन्य अभियुक्त भी शामिल है। जो विभिन्न जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन

2014 में तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद में ठेकेदार पर मुख्तार समर्थकों ने हमला किया था। जिसमें ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया था लेकिन उसके दो मजदूरों को गोली लगी थी। जिसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार की तरफ से मुख्तार व उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। बाद में इसी मामले में पुलिस ने गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई किया। मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। बृहस्पतिवार को मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार की वीसी के माध्यम से बांदा जेल से पेशी हुई। मुख्तार के वकील लल्लन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यायालय ने आरोप तय करते हुए गवाही के लिए दो अगस्त की तारीख नियत की है। इस मुकदमे में मुख्तार के अलावा श्याम बाबू पासी, राजन पासी, राजेंद्र पासी, सोहन पासी, हरिकेश यादव, राजेंद्र सिंह, उमेश सिंह व पंकज यादव भी शामिल है। ये सभी अभियुक्त प्रदेश के विभिन्न जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed