फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar Ansari produced before VC in laborer murder case

Azamgarh News: मजदूर हत्याकांड में हुई माफिया मुख्तार अंसारी की वीसी से पेशी

Fri, 02 Feb 2024 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari produced before VC in laborer murder case
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बृहस्पतिवार को मजदूर हत्याकांड में पेशी थी। वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुआ लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई और जज ने सुनवाई की अगली तारीख आठ फरवरी नियत कर दी।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला में निर्माणाधीन एक सड़क के ठेके को लेकर ठेकेदार व मुख्तार में विवाद था। ठेकेदार पर मुख्तार के लोगों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके दो मजदूर घायल हो गए थे। दोनों को वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले की एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को इसी मामले में मुख्तार की बांदा जेल से पेशी थी। वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट में कोई काम नहीं हुआ। इसके चलते न्यायाधीश ने अगली सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed