{"_id":"65c0d2c93c1faab4f209148d","slug":"mafia-mukhtar-ansari-henchman-land-worth-one-crore-rupees-confiscated-by-azamgarh-police-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP पुलिस का एक्शन: माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की एक करोड़ की जमीन कुर्क, DM के आदेश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP पुलिस का एक्शन: माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की एक करोड़ की जमीन कुर्क, DM के आदेश पर हुई कार्रवाई
Mon, 05 Feb 2024 05:55 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 Feb 2024 05:55 PM IST
सार
यूपी में माफियाओं के खिलाफ एक्शन जारी है। योगी सरकार में भू-माफियओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्तार अंसारी के गुर्गे शाहजमां उर्फ नैय्यर की एक करोड़ कीमत की जमीन को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
azamgarh news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे शाहजमां पर जनपद पुलिस की कार्रवाई जारी है। सोमवार को बाराबंकी जिला में शाहजमा की एक करोड़ कीमत की जमीन को जनपद पुलिस ने बाराबंकी पुलिस की मदद से कुर्क कर लिया। इसके पूर्व लखनऊ में स्थित लगभग तीन करोड़ कीमत की भूमि कुर्क की गई थी।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
माफिया मुख्तार अंसारी प्रदेश स्तर पर चिन्हित आईएस-191 गैंग का लीडर है। इस गैंग के सदस्य व मुख्तार के गुर्गे के रूप में बरदह थाना क्षेत्र के मोहमदपुर फेटी गांव निवासी शाहजमां उर्फ नैय्यर चिन्हित है। वर्तमान में शाहजमां जेल में सलाखों के पीछे है। जनपद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी अपराध से अर्जित कमाई से बाराबंकी जिले में स्थित जमीन को कुर्क किया।
विज्ञापन
शाहजमां ने बाराबंकी जिले में कुल तीन भूखंड लगभग आधा हेक्टेयर क्रय किया था। पुलिस ने इसे कुर्क करने की संस्तुति के साथ जिलाधिकारी को पत्र दिया था। जिलाधिकारी की संस्तुति पर उक्त भूमि को थाना मेहनाजपुर पुलिस ने बाराबंकी पुलिस की मदद से कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कुर्क की गई जमीन का सर्किल रेट 28 लाख रुपये है और उसकी बाजार की कीमत एक करोड़ है। इसके पूर्व भी पुलिस ने लखनऊ में स्थित शाहजमां व उसके भाई की लगभग तीन करोड़ कीमत की भूमि कुर्क किया था।