फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Kuntu's associate arrested with pistol and cartridges

Azamgarh News: माफिया कुंटू का सहयोगी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

Sun, 21 Jul 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mafia Kuntu's associate arrested with pistol and cartridges
जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने सगड़ी से करीब एक किलोमीटर दूर नहर के किनारे से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी एहसान उर्फ एहतेसाम उर्फ शेरू प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू का सहयोगी और हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली पुलिस शनिवार को कस्बा सगड़ी में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। जरिए मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति खालिसपुर नहर से कस्बा सगड़ी की तरफ तमंचा लिए पैदल आ रहा है। वह किसी घटना को अंजाम देने वाला है। पुलिस सक्रिय हुई और सगडी से करीब एक किलोमीटर दूर नहर के किनारे सड़क पर खड़ी हो गई। पुलिस ने खालिसपुर नहर से आते हुए एहतेसाम उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया। वह जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समुन्द्रपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed