{"_id":"61e571a9ee47446dea1da56e","slug":"mafia-kuntu-singh-s-aide-arrested-for-taking-recognition-of-homeopathic-college-on-the-basis-of-forged-documents-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता लेने वाला माफिया कुंटू सिंह का सहयोगी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता लेने वाला माफिया कुंटू सिंह का सहयोगी गिरफ्तार
Mon, 17 Jan 2022 07:09 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:09 PM IST
सार
24 जून 2021 को जीयनपुर कोतवाली में राजेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि गिरजा शंकर सिंह स्मृति महाविद्यालय की बिल्डिंग पर विद्यावती होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज का बोर्ड लगाकर पंजीकरण करा लिया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता लेने वाले माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से पकड़ा गया। कुंटू सिंह ने आजमगढ़ के जीयनपुर में गिरजाशंकर सिंह स्मृति महाविद्यालय खोला था।
विज्ञापन
जीयनपुर क्षेत्र के शेखमौली गांव निवासी राजेंद्र यादव ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर इसी महाविद्यालय में कुंटू की मां विद्यावती देवी के नाम से होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज की मान्यता ले ली। कुंटू के पिता के नाम पर स्थापित महाविद्यालय के भवन को ही होम्योपैथिक फार्मेसी कालेज का भवन बताया गया था।
विज्ञापन
कुंटू पर कार्रवाई शुरू हुई तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ और 24 जून 2021 को जीयनपुर कोतवाली में राजेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर आरोप था कि गिरजा शंकर सिंह स्मृति महाविद्यालय की बिल्डिंग पर विद्यावती होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज का बोर्ड लगाकर निरीक्षण करवा दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद जांच कमेटी के अधिकारियों से साठगांठ करके पंजीकरण करा लिया। मुकदमे के बाद से ही राजेंद्र यादव फरार था। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने राजेंद्र यादव को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।