फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   mafia Kuntu singh produced in azamgarh gangster court for hearing till then Azamgarh jail will remain

सात को सजा की घोषणा: कुख्यात कुंटू की गैंगेस्टर कोर्ट में हुई पेशी, तब तक तक रहेगा आजमगढ़ जेल

Mon, 04 Apr 2022 05:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 04 Apr 2022 05:47 PM IST
सार

तीन अलग-अलग मामलों में ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को सजा सुनाई जानी है। जिसे देखते हुए कोर्ट ने कुंटू को सात अप्रैल तक आजमगढ़ जिला कारागार में ही रखने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन
mafia Kuntu singh produced in azamgarh gangster court for hearing till then Azamgarh jail will remain
आजमगढ़: कुख्यात कुंटू की गैंगेस्टर कोर्ट में हुई पेशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुख्यात माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सोमवार को कासगंज जेल से पेशी पर आजमगढ़ लाया गया। गैंगस्टर के दो अलग-अलग मामलों के अलावा पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में भी सोमवार को सुनवाई थी। इन तीनों मामलों में ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह को सजा सुनाई जानी है। जिसके लिए न्यायाधीश ने सात अप्रैल की तिथि नियत किया है।

विज्ञापन


जिसे देखते हुए कोर्ट ने कुंटू को सात अप्रैल तक आजमगढ़ जिला कारागार में ही रखने का निर्देश भी दिया है।  कुंटू सिंह और उसके नौ साथियों पर जीयनपुर कोतवाली में दर्ज गैंगेस्टर के एक मामले में तीन दिन पूर्व ही सजा सुनाई गई है। जिसमें कुंटू व नौ साथियों को 10-10 साल की सजा और 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन

भारी सुरक्षा व्यवस्था में कुंटू को कासगंज जेल से लाया गया

वहीं अब गैंगेस्टर के दो व 2013 में हुए पूर्व  विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या ममाले में सुनवाई चल रही है। सोमवार को इन मुकदमों में कुख्यात कुंटू की पेशी थी। जिसके लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था में कुंटू को कासगंज जेल से जिले में लाकर गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने सुनवाई की कवायद पूरी करते हुए फैसले के लिए सात अप्रैल की तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेशी पर कासगंज से आने के बाद फैसला आने तक तक कुंटू सिंह को जिले में रोकने का निर्देश भी न्यायाधीश ने दिया है। जिसके चलते कुंटू सिंह अब सात अप्रैल तक आजमगढ़ कारागार में ही रहेगा। उक्त मुकदमों में कई अभियुक्त अभी तक फरार चल रहे है। ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि फरार अभियुक्तों की पत्रावली अलग कर कुख्यात कुंटू सिंह पर फैसला आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed