फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa Board: 1015 left the exam on the first day

मदरसा बोर्ड: पहले दिन 1015 ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 17 May 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: 1015 left the exam on the first day
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी, मौलवी) और सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल व फाजिल की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। परीक्षा के पहले दिन नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए दोनों पालियों मेे सेंक्टर मजिस्ट्रेट और सचल दस्ता भ्रमण करता रहा। पहले दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा में 3246 परीक्षाथी शामिल हुए। जबकि 1015 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

जिले में परीक्षा के लिए 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गेट पर परीक्षार्थियों को चेकिंग कर अंदर जाने दिया जा रहा था। सुबह की पाली में मुंशी, मौलवी की परीक्षा में 2459 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1783 परीक्षार्थी आए, 676 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार द्वितीय पाली सीनियर सेकेंडरी की आलिम व कामिल, फाजिल की परीक्षा में 1802 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 1463 परीक्षार्थी शामिल हुए और 339 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा पर निगरानी रखने के लिए बनाए गए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच सचल दल दोनों पालियों की परीक्षा में केंद्रों का चक्रमण करता रहा लेकिन पहले दिन एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा जा सका। डीएमओ वर्षा अग्रवाल के नेतृत्व में सचल दल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अमिलो : मुबारकपुर में अशरफिया इंटर कॉलेज, एमपी इंटर कॉलेज, मदरसा बाबुल इल्म निसवां और मदरसा अलजामियतुल इस्लामिया अशरफिया सिकठी का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रथम पाली की परीक्षा में 644 में से 487 छात्र ही परीक्षा में बैठे। 157 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सीनियर सेकेंडरी (आलिम कामिल और फाजिल) की परीक्षा में मुबारकपुर में 179 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायमीर : पंचायत इंटर कॉलेज खानपुर में मदरसा बोर्ड की प्रथम पाली मुंशी, मौलवी की परीक्षा हुई। इसमें कुल 371 छात्र छात्राओं का नामांकन था। परीक्षा में 302 परीक्षार्थी शामिल हुए। 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed