फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Made FD in the name of giving franchise and loan

Azamgarh News: फ्रेंचाइजी व लोन देने के नाम पर कराया एफडी, दिया कुछ नहीं

Sat, 11 May 2024 12:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Made FD in the name of giving franchise and loan
आजमगढ़। एक प्राइवेट निजी कंपनी के झांसे में आकर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले तीन लोगों ने अपना 2.10 लाख रुपये गंवा दिया है। फ्रेंचाइजी व लोन देने के नाम पर कंपनी ने इन लोगों ने एफडी करवाया और फिर न तो लोन ही दिया न ही फ्रेंचाइजी ही दिया। इतना ही नहीं शहर कोतवाली के हाफिजपुर स्थित ब्रांच को भी कंपनी ने बंद कर दिया है। तीनों पीड़ितों ने कंपनी के तीन लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित राम सिंह निवासी समतानगर थाना कोतवाली जीयनपुर ने बताया कि शहर के हाफिजपुर में लोकसमृद्धि ग्रामीण विकास निधि नाम से एक फाइनेंस कंपनी का एक ब्रांच थी। इस कंपनी के भोला जायसवाल, सरिता देवी व सागर राय ने उसे कंपनी का फ्रेंचाइजी देने का वादा किया और कुल लगभग डेढ़ लाख रुपये जमा करा लिया।
विज्ञापन

उसे पांच लाख का लोन बांटने व प्रत्येक से 30 हजार की एफडी कराने को कहा गया। इसके मद में छह हजार रुपये प्रतिमाह व दो प्रतिशत कमीशन देने का आश्वासन दिया गया। लेकिन अब तक उसे कंपनी ने कुछ नहीं दिया। वहीं राम सिंह के साथ विनोद व प्रदीप ने बताया कि उन लोगों ने कंपनी से लोन लेने के नाम पर 30-30 हजार का एफडी कराया, लेकिन अब तक लोन नहीं मिला। इस बीच कंपनी ने अपनी हाफिजपुर चौराहा वाली आफिस को बंद कर दिया। जमा किया गया पैसा वापस मांगने पर आज-कल की बात कह कर टरकाया जा रहा है। पीड़ितों की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने सरिता देवी, सागर राय व भोला जायसवाल के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed