फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lucknow police came to Pradeep Kabutara for production

प्रदीप कबूतरा को पेशी के लिए आई लखनऊ पुलिस

Sat, 22 May 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lucknow police came to Pradeep Kabutara for production
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद ब्लाक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में सह अभियुक्त प्रदीप सिंह कबूतरा की शनिवार को लखनऊ न्यायालय में पेशी थी। जिसके लिए लखनऊ पुलिस की टीम भी जिले में उसे लेने के लिए आई थी लेकिन ऐन वक्त पर नया आदेश आ जाने के चलते उसे पेशी पर नहीं भेजा गया और जेल प्रशासन ने शनिवार को वीसी के माध्यम से उसकी न्यायालय में पेशी करायी।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अजीत सिंह हत्याकांड में आजमगढ़ जेल में बंद प्रदीप सिंह कबूतरा की पेशी लखनऊ न्यायालय में थी। जिसके लिए लखनऊ पुलिस शुक्रवार को जेल पर उसे लेने के लिए पहुंची थी। इस बीच यह आदेश आ गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी भी बंदी की सीधे न्यायालय में पेशी नहीं होगी। जिसके चलते प्रदीप कबूतरा को भी पेशी पर नहीं भेजा गया और वीसी के माध्यम शनिवार को उसकी पेशी लखनऊ न्यायालय में करवाई गई। उन्होंने बताया कि वीसी के माध्यम से पेशी में नेटवर्क की समस्या आती है लेकिन वर्तमान माहौल व शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में वीसी के माध्यम से किसी तरह बंदियों की न्यायालय में पेशी करायी जा रही है। प्रदीप कबूतरा के गैर जनपद स्थानांतरित किए जाने की अभी कोई जानकारी हमारे पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed