{"_id":"66561046bfc7c42196070819","slug":"lowest-voting-at-khandwari-booth-of-nizamabad-tehsil-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-115933-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: निजामाबाद तहसील के खंडवारी बूथ पर सबसे कम वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: निजामाबाद तहसील के खंडवारी बूथ पर सबसे कम वोटिंग
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के तहत जनपद की दोनों लोकसभा सीटों के लिए 25 मई को मतदान का कार्य सकुशल संपन्न हो गया। जिला प्रशासन की ओर से मतदान को शत-प्रतिशत कराने के लिए पूरा जोर लगाया गया था। इसके बाद भी जनपद 2019 के चुनाव में बने रिकाॅर्ड को तोड़ने में कामयाब नहीं हो सका।
हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी मुबारकपुर विधानसभा जनपद की 10 विधानसभाओं में मतदान में अव्वल रही। लेकिन वह अपने पिछले मतदान के रिकाॅर्ड को नहीं तोड़ सकी।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार 25 मई को हुए मतदान में राेहुआं मुस्तफाबाद के बूथ संख्या 44 पर लालगंज तहसील में सबसे अधिक 68.94 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि बक्सपुर की बूथ संख्या 112 पर सबसे कम 39.37 फिसदी लोगों ने मतदान किया। फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के खैरूद्दीनपुर स्थित बूथ संख्या 86 पर सबसे अधिक 71.68 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि हाजीपुर कुदरत के बूथ संख्या 144 पर सबसे कम 36.77 फीसदी वोटिंग हुई।
विज्ञापन
वहीं सदर तहसील के प्राथमिक विद्यालय चक मुनवर स्थित बूथ संख्या 37 पर सबसे अधिक 80 प्रतिशत और सबसे कम श्री कृष्णा जूनियर हाई स्कूल जाफरपुर के बूथ संख्या 195 पर 37 प्रतिशत मत पड़े। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वजीरमलपुर के बूथ संख्या 43 पर सबसे अधिक 72.39 प्रतिशत मतदान हुआ। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के बूथ संख्या 240 पर सबसे अधिक 70.20 प्रतिशत और इस्लामिया स्कूल खंडवारी के बूथ संख्या 268 पर सबसे कम 36.25 प्रतिशत मतदान हुआ।