फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   low voltage create promblems

लो-वोल्टेज से मिले निजात, प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2017 11:28 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Thu, 08 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
low voltage create promblems
electricity demo pic
लो-वोल्टेज सहित अन्य समस्या से परेशान नगर के एलवल मुहल्ले के लोगों ने गुरुवार को तमसा बचाओ आंदोलन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप मुहल्ले के जर्जर तार, पुराने खंभों को बदलवाने की मांग की।       तमसा बचाओं आंदोलन के संयोजक डा. सुजीत कुमार श्रीवास्तव भूषण के नेतृत्व में मुहल्ले के लोगों ने एलवल से जुलूस निकाला। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान मुहल्ले के लोगों ने लो-वोल्टेज, जर्जर तार -खंभे आदि को बदलवाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


डा. सुजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी अधिशासी अभियंता प्रथम को समस्या के निराकरण के लिए आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं होता है तो वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रमोद सोनकर, शिवबोधन , शंभू आदि मुहल्ले के लोग  रहे।    
विज्ञापन


हाईवोल्टेज से हो रहा नुकसान ः रानी की सराय। एक माह से अक्सर हाईवोल्टेज होेने से उपभोक्ताओं का काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को अचानक वोल्टेज हाई होने के कारण कई लोगों के घरों में बिजली उपकरण जल गए। आए दिन हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने यह समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कस्बे में इन दिनों विद्युत कर्मचारियों की लापरवाही बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बे में एक महीने में चार बार विद्युत उपकरण जल चुके हैं। बुधवार को दोपहर हाईवोल्टेज लाइन आने से लोगों के घरों की बल्ब पंखा, एसी ,वाशिंग मशीन आदि  जल गए। आये दिन उपकरण जलने से लोगों में नाराजगी है। वहीं किसी फेस में लाइट लो है तो किसी से हाई। बाजारवासियों ने समस्या दूर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed