फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Low fog, but replaceable magnification

कोहरा कम, लेकिन बदली ने बढ़ाई गलन

Wed, 27 Dec 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 27 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Low fog, but replaceable magnification
winter - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़। ठंड ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को घने कोहरे ने लोगों को ठिठुराया तो मंगलवार को छाई बदली ने गलन में और वृद्घि कर दी। पूरे दिन भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। शाम होते ही लोग गलन के कारण घरों में दुबकने को विवश हुए।
विज्ञापन


देर से ही सही लेकिन सोमवार से जनपद में ठंड ने लोगों को कंपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को घने कोहरे के कारण जहां वाहनों की रफ्तार धीमी हुई लेकिन दोपहर को निकली धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। शाम होते ही कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन अचानक आसमान पर बदली छा गई जिसके कारण कोहरा ज्यादा घना नहीं हो सका। सुबह के समय बदली के कारण कोहरे बहुत ही हल्का दिखा लेकिन बदली के कारण गलन काफी ज्यादा थी। सुबह के समय घर से निकले लोग अलाव को ही तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से नगर के लगभग हर चौराहे पर अलाव जलाया गया है। मंगलवार को पूरे दिन धूप न निकलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हर कोई ठिठुरते हुए देखने को मिला। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। बच्चे ठिठुरते हुए विद्यालय जाने को मजबूर हुए। वहीं जिला प्रशासन की ओर से विद्यालयों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

गरीबों को कबंल की गर्मी देने में जुटा प्रशासन
मुबारकपुर/सगड़ी। बढ़ती ठंड और ठिठुरन से कराह रहे गरीब और जरूरतमंदो में सोमवार की देर रात गलियों और अस्पतालों में जाकर एसडीएम सदर प्रशांत कुमार ने कंबल का वितरण किया। सोमवार की रात 10.30 बजे से 12.30 बजे रात तक एसडीएम सदर प्रशांत कुमार,

नायब तहसीलदार नगर अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार जहानागंज हिसामुलहक फरीदी, राजस्व निरीक्षक अनिल राय और विनय सिंह ने मुबारकपुर पहुंचकर कंबल का वितरण किया। साथ ही अस्पतालों में मरीजों को लेकर पहुंचे तीमारदारों में भी कंबल बांटे।

इसकी क्रम में तहसीलदार सगड़ी मनोज कुमार ने सोमवार की देर रात को सराय सागर मालटारी, कठैचा, भदांव, बोझिया सहित दर्जनों गांवों में कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान कानूनगो राम लखन, ओम प्रकाश गुप्ता, हरेंद्र राम, लेखपाल रामवृक्ष, ग्राम प्रधान मुकेश राय आदि उपस्थित थे।

11 घंटे विलंब से आई कैफियात
मेजवां। मंगलवार को दिल्ली से चलकर आजमगढ़ आने वाली 12226 कैफियात एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से आजमगढ़ स्टेशन पहुंची। इसके चलते आजमगढ़ से बनकर दिल्ली तक जाने वाली 12225 कैफियात 6 घंटा विलंब से रवाना हुई।


जिसके चलते ठंडक में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस 24 घंटा विलंब से चल रही है। गलन के इस मौसम में यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार करना भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed