फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   lover broken relationship after getting government job Girlfriend reached wedding

प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिकाः मिल गई नौकरी तो भूल गया प्यार; कोर्ट के आदेश के बावजूद कर रहा था ये काम

Sun, 12 May 2024 07:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 12 May 2024 07:52 PM IST
सार

Azamgarh News: पीड़िता के अनुसार, थाना पुलिस को साथ लेकर हम लोग जलेसर में निधौली चौराहा स्थित रिसोर्ट पर पहुंच गए। आरोपी को बरात नहीं चढ़ने दी। शाम को डीजे, लाइटें भी बंद करा दीं। मेहमान आदि भी वहां से चले गए। हालांकि, हम लोगों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। लेकिन अदालत का कोई आदेश न होने के कारण पुलिस ऐसा नहीं कर सकी। अब हम वैशाली जिले में अदालत से आरोपी के विरुद्ध आदेश लाएंगे और कड़ी कार्रवाई कराएंगे।

विज्ञापन
lover broken relationship after getting government job Girlfriend reached wedding
SP Office Azamgarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान जलेसर क्षेत्र के युवक और आजमगढ़ की युवती में नजदीकियां बढ़ीं। युवती को विद्युत विभाग में जेई के पद पर नौकरी मिल गई। इसके बाद दोनों में संबंध भी बने। लेकिन दो साल बाद युवक की नौकरी लगी तो उसने रिश्ता खत्म कर दिया। युवती ने उसके विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


अदालत ने इस शर्त पर जमानत दी कि वह पीड़िता से विवाह करेगा, लेकिन जमानत के बाद उसने यहां अपने गांव आकर दूसरी शादी रचा डाली। शुक्रवार रात उसके निधौली चौराहा स्थित एक रिसोर्ट में चल रहे विवाह समारोह में पीड़िता ने महिला विकास मंच की पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर जमकर हंगामा किया और बरात नहीं चढ़ने दी।

विज्ञापन

क्या है मामला

महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी ने बताया कि लगभग छह साल पहले प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान पीड़िता जलेसर क्षेत्र के गांव रनोसा निवासी एक युवक के संपर्क में आई थी। 2020 में पीड़िता की विद्युत विभाग में जेई के पद पर बिहार में नौकरी लग गई। इसके बाद ये दोनों लोग बिहार के जिला वैशाली में साथ रहे।

दोनों ने शादी के वादे किए थे और इसे लेकर युवती ने काफी सपने संजोए थे। 2022 में युवक की भी नौकरी विद्युत विभाग में जेई के पद पर लग गई, लेकिन इसके बाद वह बदल गया। शादी से मना कर दिया। इसे लेकर पीड़िता परेशान रहने लगी। काफी मिन्नतें कीं, लेकिन युवक नहीं माना।

परेशान होकर 19 जनवरी, 2024 को पीड़िता ने वैशाली जिले के थाना महुआ में युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। इसमें युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाद में युवक की ओर से पीड़िता को समझौते का प्रस्ताव भेजा गया, जिसमें शादी की बात कही गई। इस पर पीड़िता तैयार हो गई और उसे इसी शर्त पर बेल दी गई कि वह पीड़िता से विवाह करेगा। इसके लिए उसे एक महीने का समय दिया गया। 

फरवरी में वह जेल से बाहर आ गया। लेकिन इसके बाद वह पीड़िता से नहीं मिला। फोन पर भी बात नहीं हुई। एक दिन पता लगा कि वह जलेसर थाना क्षेत्र की ही किसी लड़की से शादी कर रहा है। 10 मई को विवाह कार्यक्रम तय था। पीड़िता ने मुझसे संपर्क किया। जिस पर हम लोग उसकी मदद करने के लिए यहां पहुंचे।

सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे का कहना है कि सूचना मिली थी, जिस पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह को फोर्स सहित भेजा गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बिहार से महिला विकास मंच के लोग आए हुए थे, जिसमें शांति व्यवस्था के लिए मैं वहां मौजूद रहा। बिहार के न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। अदालत का कोई आदेश या निर्देश नहीं था, ऐसे में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed