फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lost contact with family of a person who went to earn Doha

दोहा कमाने गए व्यक्ति का परिजनों से टूटा संपर्क

Wed, 24 Aug 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Lost contact with family of a person who went to earn Doha
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही गांव के रहने वाले राजनाथ यादव पुत्र रामदीन यादव जीविकोपार्जन के लिए दोहा कतर गए थे। 17 अगस्त के बाद से उनका परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। जिससे परेशान परिजनों ने मंगलवार को डीएम के माध्यम से विदेश मंत्री को पत्र भेजा। राजनाथ के पुत्र हिमांशु यादव ने कहा कि मेरे पिता राजनाथ यादव दोहा कतर की अरेस्ट कतर कंपनी में काम करते थे। उस कंपनी के ऑफिस से अब्दुल अजीज ने 17 अगस्त को मेरे पापा से तीन बजे के करीब आखिरी बात करवाई थी। इसके बाद किसी से बात नहीं हुई और मोबाइल बंद बता रहा है। कंपनी से पता किया गया तो कंपनी में भी कार्य करने नहीं जा रहे हैं और ना ही अपने रूम पर हैं। उन्होंने बताया कि हमारे परिवार के लोग बहुत बात करने का प्रयास किए लेकिन कुछ पता नहीं चला और ना ही बात हो पाई। कंपनी के मालिक डेविड और मैनेजर अजीज मोहम्मद हैं। हिमांशु यादव ने विदेश मंत्री भारत सरकार को पत्र लिखकर डीएम के माध्यम से ज्ञापन दिया। इस मौके पर समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी सहित पीड़ित परिवार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed