फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lord Shankar's statue placed on disputed land

Azamgarh News: विवादित जमीन पर रख दी भगवान शंकर की प्रतिमा

Tue, 23 Jul 2024 04:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Lord Shankar's statue placed on disputed land
शायर कैफ़ी आज़मी के पैतृक गांव मेजवां में विवादित जमीन पर शंकर भगवान की प्रतिमा रखने से सोमवार को तनाव बढ़ गया। हालात तनावपूर्ण देख मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। मूर्ति रखने वाले गांव के चार लोगो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मेजवां गांव में आबादी की विवादित जमीन पर एक पक्ष ने भगवान शंकर प्रतिमा स्थापित कर दी। इस जमीन को वर्ग विशेष की भूमिधरी बताया जा रहा है। रविवार को कुछ औरतें और उनके घर के लोग रात में साफ सफाई कर रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने 102 नंबर को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ कर वापस चली गई। रात में किसी समय विवादित भूमि पर शंकर की मूर्ति रख दी गई। कोतवाल को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को हटवाने के साथ ही चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई और पूछताछ में जुट गई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। कोतवाल शशि चंद चौधरी ने बताया कि गांव में शांति है। चार लोगों को हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed