फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Looks like you have won the war, just reach home now

ऐसे लग रहा है जैसे जंग जीत ली हो, बस अब घर पहुंच जाएं

Sun, 19 Apr 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Looks like you have won the war, just reach home now
आजमगढ़। कोरोना संक्रमित विभिन्न प्रदेशों के तीन जमातियों के ठीक होने के बाद उन्हें मेडिकल कालेज से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल उनको रानी की सराय के कोटिला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में बने शेल्टर होम में रखा गया है। कोरोना से मुक्त होने के बाद तीनों से बातचीत में लगा जैसे उन्होंने कोई जंग जीत ली हो। फिलहाल तीनों किसी तरीके से अपने घर परिवार के बीच पहुंचना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

खान-पान का रखा पूरा ख्याल
रानी की सराय। सूबे के गाजियाबाद जनपद के निवासी मो. मोजम्मिल ने बताया कि मेडिकल कालेज में उनका काफी ख्याल रखा गया। कोरोना पाजिटिव होने के बाद उन पर एक मानसिक दबाव बन गया था, निगेटिव साबित होने के बाद अब वो अच्छा महसूस कर रहे हैं। अस्पताल में तीन वक्त अच्छा और पौष्टिक खाना दिया जाता था। दवा का भी पूरा ख्याल रखा जाता था। अब घर की याद आ रही है। किसी तरीके से व्यवस्था बने तो घर पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में बहुत सेवा की
रानी की सराय। हैदराबाद के निजामाबाद निवासी सैयद अतीकुर्रहमान ने कहा अस्पताल में हमारी खूब सेवा की गई। वो स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कहा कि अस्पताल में अच्छी फैसेलिटी, उचित देखभाल, खाना और सोने की सुविधा दी गई। कोरोना से मुख्त होने के बाद अब काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। किसी तरीके से घर जाना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने और दवा का रखा खास ख्याल
रानी की सराय। आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी निवासी अब्दुर्र रउफ ने कहा कि मेडिकल कालेज में खाने और दवा पर विशेष ध्यान दिया गया। तीन वक्त दवा दी जाती थी। एक दवा सुबह में खाली पेट खानी होती थी। इसके बाद दोपहर और रात को। खाना में बी सुबह नास्ते में अंडा, बिस्किट, चाय तो दोपहर और रात के खान में चावल, रोटी, दाल, सब्जी मिलती थी। अब मैं ठीक हूं। काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed