फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election yogi adityanath in azamgarh targeted opposition on terrorism

Lok Sabha Election: ‘अब आजमगढ़ को मिल रहा है उचित सम्मान’, Yogi ने आतंकवाद को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

Thu, 16 May 2024 12:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 May 2024 12:58 PM IST
सार

Lok Sabha Election: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले होटल या धर्मशाला में जिले के लोगों को रूम नहीं मिलता था। आजमगढ़ के नाम से लोग चौंकते थे। आज प्रदेश का वातावरण आसमान को छू रहा है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election yogi adityanath in azamgarh targeted opposition on terrorism
आजमगढ़ में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से 10 वर्ष पहले का भारत पहचान और विश्वास के संकट से जूझ रहा था। सुरक्षा का खतरा हर व्यक्ति के सिर पर मंडरा रहा था। विकास तो पूरी तरह कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी थी। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को निजामाबाद के गंधुवई में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विश्वास के संकट व सुरक्षा के खतरे से लोगों को मुक्त कराया। एक वक्त था जब देश व दुनिया में कहीं भी कोई घटना होने पर उससे आजमगढ़ का नाम किसी न किसी तरह जूट जाता था। लेकिन बीते 10 सालों में ऐसा नहीं हुआ। आज आजमगढ़ देश व दुनिया में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


आतंकवाद और नक्सलवाद पर 10 वर्षों में प्रभावी अंकुश लगा है। 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय दिया है। इसके पहले प्रधानमंत्री जब आजमगढ़ आए थे तो जिले को एयरपोर्ट की सौगात भी दे गए थे। पहले जिन लोगों ने आजमगढ़ को परिवार की प्रॉपर्टी बनाया था अब आजमगढ़ चाहे वाराणसी से हो, चाहे गोरखपुर से हो, चाहे अयोध्या से हो चाहे, प्रयागराज से हो बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ जुड़कर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री के माध्यम से एक नई पहचान मिली है। सात चरणो के चुनाव में चार चरण पूरे हो चुके है ओर तीन चरण बाकी है। चार जून को परिणाम आएगा और इसका इंतजार किए बगैर पूरे देश के अंदर से एक ही आवाज आ रह है कि एक बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार 400 के पार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed