फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election pm modi public meeting in azamgarh seat india samajwadi party congress

Lok Sabha Election: 'किसी के बाप की हिम्मत नहीं कि सीएए को हटा दे', विपक्षियों पर गरजे पीएम मोदी

Thu, 16 May 2024 04:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 May 2024 04:47 PM IST
सार

Lok Sabha Election: मोदी की गारंटी के मुद्दे पर भी उन्होंने जम कर बोला। कहा कि उत्तर प्रदेश की माताएं हमेशा इस चिंता में रहती थीं कि कब कश्मीर में आतंकी धमाका हो जाए, कोई पत्थर बाजी हो जाए। लेकिन मोदी ने कश्मीर में शांति की गारंटी दी थी। मोदी ने धारा 370 को समाप्त करने का कार्य किया। ऐसा काम वही कर सकता है जिसके रग-रग में राष्ट्रभक्ति हो।

विज्ञापन
Lok Sabha Election pm modi public meeting in azamgarh seat india samajwadi party congress
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी जनसभा को संबोधित करने निजामाबाद के गंधुवई पहुंचे पीएम मोदी ने भोजपुरी से जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरूआत किया। उन्होंने कहा कि सब भैया बहिनी के पांव लगत हई। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व मैं वाराणसी में था। वहां जो माहौल बना, जिस तरह से काशीवासियों ने लोकतंत्र का उत्सव मनाया। वैसा कभी पूर्व में नहीं दिखा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता व संविधान की रक्षा के लिए सीएए लागू किया जाना जरूरी था, जिसे हमने किया और किसी के बाप की हिम्मत नहीं है कि सीएए को हटा दे। सपा-कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शहजादों ने अपनी दुकान चलाने के लिए आजमगढ़, प्रदेश व देश का विकास नहीं होने दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र का उत्सव मनाया जा रहा है। हिंदुस्तान के हर कोने में कन्याकुमारी से कश्मीर तक और अटक से कटक तक सब ओर इस उत्सव की उमंग है। यही उत्सव लोकतंत्र की वह ताकत है जिस पर दुनिया का ध्यान गया। पहली बार है कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरे छाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका प्रेम और आपका आशीर्वाद, आपका स्नेह दुनिया को अचरज कर रहा है। दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है। इसलिए साथियों मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण आज का कानून है। 

आपने देखा होगा कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। काफी संख्या में हिन्दू, जैन, पारसी जो शरणार्थी बन लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं। यह वे लोग हैं, जो धर्म के नाम पर हुए भारत के बंटवारे के शिकार हुए हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यहां महात्मा गांधी का नाम लेकर लोग सत्ता की सीढ़ियों पर तो चढ़ जाते हैं लेकिन महात्मा गांधी की बातों को याद नहीं रखते। 

बोले- धर्म और जाति के नाम पर लड़ाती हैं विपक्षी पार्टियां

70 वर्षों में हजारों परिवार प्रताड़ना और अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए अपना धर्म, अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा बचाने के लिए मजबूर होकर भारत में शरण लिए। लेकिन कांग्रेस ने उनकी कभी सुधि नहीं लिया। क्योंकि ये लोग कांग्रेस के वोट बैंक नहीं थे। इन लोगों में ज्यादातर दलित थे, पिछड़े समाज से थे, इसलिए इन पर जुल्म हुआ। सपा और कांग्रेस जैसे दलों ने यूपी सहित पूरे देश को दंगों की आग में झोंकने का काम किया।

पीएम ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम को लड़ा कर व सेकुलरिज्म का चोला ओढ़ कर सपा व कांग्रेस ने सिर्फ अपनी दुकान चलाई। इनका यह नकाब मोदी ने उखाड़ फेका है। पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली, पंजाब तक हजारों शरणार्थी परिवार मां भारती की गोद में रह रहे हैं। सीएएस लागू होने के बाद अब ये सभी सम्मान के साथ रहेंगे। उनके पास भी एक पहचान होगी।
 
उन्होंने कहा कि 10 साल पूर्व देश में कहीं भी आतंकवादी घटना होने पर आजमगढ़ का नाम जुड़ जाता था। तब सपा के शहजादे आतंकवादियों का सम्मान करते थे। स्लीपर सेल को राजनीतिक कर दिया जाता था। इसी रवैया के कारण देश भर में आतंकवाद फला-फूला। माताओं ने अपने बच्चों को बर्बाद होते देखा। इन लोगों का आज भी ऐसा ही रवैया सपा कांग्रेस यह तुष्टीकरण और परिवारवाद का सामान भेजते हैं। अब ये लोग तुष्टिकरण का ट्रिपल डोज लेकर आए हैं।

पिछड़े, दलित व आदिवासी का आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। इतना ही नहीं आप की संपत्ति का आधा हिस्सा छीन कर उसे भी अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। देश के बजट को भी बांटना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता राम मंदिर को लेकर आए दिन घटिया बातें कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे ने तो राम मंदिर को गालियां देने का मिशन ही चला रखा है। सिर्फ वोट बैंक को खुश करने के लिए यह लोग हमारी आस्था पर चोट कर रहे हैं।

मोदी आपकी जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश में लगा है। फ्री राशन दे रहा है, स्वास्थ्य सेवाएं, सस्ता सिलेंडर, हर घर नल जैसी सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इतना ही नहीं अब मोदी की एक और गारंटी है वह यह है कि हर परिवार के 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गो के इलाज की गारंटी अब हमारी होगी। पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से बिजली बिल को जीरो करने की गारंटी भी शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed