फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha Election 2024 BSP Leader Akash Anand addressed public meeting in Azamgarh

Lok Sabha Election: आजमगढ़ में आकाश आनंद ने भरी हुंकार, कहा- बंदूक की गोली की तरह करें वोट का इस्तेमाल

Thu, 25 Apr 2024 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Apr 2024 02:50 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के लालगंज से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने गुरुवार को जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को वोट की ताकत का एहसास कराया।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BSP Leader Akash Anand addressed public meeting in Azamgarh
जनसभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद - फोटो : एक्स

विस्तार

जब आप किसी सरकारी नौकरी का पेपर देते हैं और बाद में पेपर लीक हो जाता है तो क्या मन करता है। यही करता है न कि जिसने पेपर लीक किया उसका गूदा निकाल कर जमीन में गाड़ दें। वैसे ऐसा तो हम कर नहीं सकते हैं लेकिन बाबा साहब ने जो वोट की ताकत दिया है उसको बंदूक की गोली की तरह प्रयोग हम इन पर कर सकते हैं। उक्त बाते बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने गुरुवार को लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बसपा आम जनता के हित के लिए लड़ने वाली पार्टी है
उन्होंने कहा कि बसपा एक मिशन है। आम जनता के हित को लेकर लड़ने वाली पार्टी है। पार्टी मुखिया मायावती की नीतियां सभी जनते हैं। उनके शासन काल को भी लोगों ने देखा है। आज सबसे बुरा हाल युवाओं का है। मां-बाप काफी पैसा खर्च कर हमें पढ़ाते हैं। इसके बाद हमारी जिम्मेदारी होती है कि हम भी कमा कर मां-बाप व परिवार की देखभाल करें। लेकिन आज ऐसा हो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजगार मिल नहीं रहा तो सरकारी नौकरी की भर्ती पेपर लीक होने के चलते रद्द हो जा रही है। जिसके चलते युवा बेरोजगार होकर घूमने को मजबूर हैं। ऐसा करने वालों को अब सबक सिखाने का वक्त आ गया है। 

वोट की ताकत का कराया एहसास

Lok Sabha Election 2024 BSP Leader Akash Anand addressed public meeting in Azamgarh
जनसभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद - फोटो : एक्स
आकाश आनंद ने कहा कि बाबा साहब ने हमें वोट की ताकत दिया है। जिसका अब हमें सही इस्तेमाल करना है। जिले में बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक व बसपा मुखिया के भतीजे आकाश आनंद की यह पहली चुनावी जनसभा थी। इस चुनावी जनसभा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर तीखी धूप के बाद भी जुटे हुए थे। 
 

लालगंज लोकसभा क्षेत्र के मई खरगपुर में जनसभा आयोजित हुई। पार्टी ने लालगंज सीट से डॉ. इंदू चौधरी को मैदान में उतारा है। 2019 में भी इस सीट पर बसपा का कब्जा था और संगीता आजाद सांसद चुनी गई थीं जो वर्तमान में भाजपा का दामन थाम चुकी हैं। वहीं सपा ने पूर्व सांसद दरोग सरोज तो भाजपा ने पूर्व सांसद नीलम सोनकर को मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed