फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha By Election 2022 Om prakash Rajbhar met Samajwadi party candidate dharmendra yadav in Azamgarh amid reports of rift,

Lok Sabha By Election: अनबन की खबरों के बीच आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी से मिले ओमप्रकाश राजभर, दिया बड़ा बयान

Fri, 10 Jun 2022 05:04 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 05:04 PM IST
सार

ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ के एक होटल में अपने कार्यकर्ताओं संग लोकसभा उपचुनाव को लेकर बैठक की। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से उनके अस्थायी आवास पर मुलाकात की।

विज्ञापन
Lok Sabha By Election 2022 Om prakash Rajbhar met Samajwadi party candidate dharmendra yadav  in Azamgarh amid reports of rift,
आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी से मिले ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से उनके अस्थायी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में समर्थन देने की बात कही। सुभासपा प्रमुख ने कहा कि यह चुनाव सपा और धर्मेंद्र यादव का नहीं बल्कि ओमप्रकाश राजभर का है।

विज्ञापन


इस चुनाव का परिणाम पूरे देश में विपक्षी एकता को बल देगा तथा पूर्वांचल में सुभासपा और सपा की ताकत का एहसास कराएगा। यह दो विचारधाराओं का चुनाव है। एक तरफ संविधान तोड़ने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ संविधान बचाने वाले लोग। भाजपा के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी से जनता का ध्यान भटका रहे हैं।
विज्ञापन


जिसने कानपुर में आग लगाई, उस पर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा के मंसूबों को सपा और सुभासपा का गठबंधन सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि लोग तरह-तरह की अफवाह उड़ा रहे हैं लेकिन सपा और सुभासपा का गठबंधन अटूट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मांगों उसी से, जो दे दे खुशी से'

ओमप्रकाश राजभर ने नगर के एक होटल में  अपने कार्यकर्ताओं संग लोकसभा उपचुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान सपा से विधान परिषद के लिए घोषित प्रत्याशियों में भागीदारी न मिलने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मांगों उसी से जो दे दे खुशी से।  उन्होने कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि हमारे कार्यकर्ता एमएलसी बनकर ही लड़ेंगे बल्कि इनके पास वो ताकत है कि वह आसमान को भी झुका सकते हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य बड़े और अनुभवी नेता
महान दल के द्वारा गठबंधन से अलग होने पर ओमप्रकाश ने कहा कि वे अभी नाराज है कल फिर आ जाएंगे। हमारी पार्टी आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में पूरी तन्मयता से समाजवादी पार्टी के साथ है। स्वामी प्रसाद मौर्य को एमएलसी बनाने के सवाल पर कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य बड़े और अनुभवी नेता है।  बैठक के बीच ही सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव सपा विधायकों के साथ पहुंचे। जहां सुभासपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अकेले ओमप्रकाश राजभर सब पर भारी

इस दौरान विधान परिषद के लिए घोषित प्रत्याशियों में भागीदारी न मिलने के सवाल ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मांगों उसी से जो दे दे, खुशी से। एमएलसी के लिए 31 विधायक चाहिए जबकि उनके पास 6 विधायक हैं। हम अभी उस लायक बनने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद भी कम सीटों पर जीत हासिल करने वाली राष्ट्रीय लोकदल को एमएलसी का टिकट मिलने के सवाल पर ओपी राजभर ने कहा कि भाजपा ने 273 सीटों पर विजय पाई है।

उसमें जितने भी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक नेता हैं उन पर अकेले ओमप्रकाश राजभर भारी है। तो हमें कोई जरूरत नहीं है। हमारे ये कार्यकर्ता एक से एक बारूद है। कोई जरूरी नहीं है कि ये एमएलसी बनकर ही लड़ेगें। इनमें इतनी उर्जा है कि ये आसमान को भी झुकाने की हैसियत रखते है।

भाजपा के 40 स्टार प्रचारक मथेंगे पांच विधानसभा

लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ में सियासी पारा काफी बढ़ गया है। प्रत्याशी बिना धूप और गर्मी की परवाह किए मैदान में धूल फांक रहे हैं। वहीं भाजपा उपचुनाव में इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। पार्टी की ओर से 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई जो आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभाओं को मथने का कार्य करेंगे। 

भाजपा ने आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए जिन 40 स्टार प्रचारकों जारी की गई सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक, राधा मोहन सिंह, सुनील ओझा, संजीव चौरसिया, महेन्द्र नाथ पांडेय, मुख्तार अब्बास नकवी, साध्वी निरंजन ज्योति, एसपी सिंह बघेल, कौशल किशोर, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा, सूर्य प्रताप शाही, दिनेश शर्मा, धर्मपाल सिहं, भूपेन्द्र चौधरी, बेबी रानी मौर्या, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, अरविन्द कुमार शर्मा, अनिल राजभर, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, असीम अरूण, गिरीश यादव, जसवंत सैनी, बलदेव औलख, विजय लक्ष्मी गौतम, विनोद सोनकर, रवि किशन, सकलदीप राजभर, हरिनारायन राजभर, प्रवीण निषाद, रविन्द्र कुशवाहा, संगीता यादव, अनूप गुप्ता, मोहित बेनीवाल और धर्मेन्द्र सिंह को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed