{"_id":"c536ca96501854cfad8f909ce851af1e","slug":"lodging-fir-directed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त एमकेएस सुंदरम ने गुरुवार को मंडलायुक्त सभाकक्ष में प्रदेश सरकार के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान कार्य शुरू न कराए जाने की स्थिति में संबंधित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। मंडलायुक्त ने जिले में की जा रही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही विविध देयों की वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया।
मंडलायुक्त एमकेएस सुंदरम ने कहा कि जिले में जितनी विद्युत सप्लाई होनी बताई जा रही है, वास्तव में उतनी आपूर्ति हो नहीं रही है। उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देश दिया कि फाल्ट को तत्काल दूर कराते हुए आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा में 2014-15 में मऊ एवं बलिया में सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को लक्ष्य के सापेक्ष छात्रवृत्ति का वितरण न होने पर अवशेष धनराशि को तत्काल प्रेषित करने का निर्देश दिया।
मुख्यालयों को 4 लेन सड़क से जोडने के कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर मंडलायुक्त ने इसमें और तेजी लाने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अभियंता को दिया। एडी बेसिक को समय से पुस्तकों और ड्रेस का वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। आजमगढ़ में दो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवन निर्माण अपूर्ण मिलने पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई को इस दिशा में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत तीनों जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह स्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील कार्यक्रम है। नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि का चयन करें।
मौके पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई, मऊ के डीएम वैभव श्रीवास्तव, बलिया के डीएम मुरली मनोहर लाल, अपर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र और पीके श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी मऊ एवं बलिया क्रमश: गिरिजेश कुमार त्यागी एवं के.बालाजी, मुख्य अभियन्ता विद्युत राजेन्द्र प्रसाद मौजूद थे।