फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lockdown is the right time to call smoking boy-boy

लॉकडाउनःनशे को बॉय-बॉय कहने का सही वक्त

Sun, 17 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Lockdown is the right time to call smoking boy-boy
कोरोना का यह दौर नशे की लत से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने में बहुत ही मददगार साबित हो सकता है। पिछले लगभग दो महीने के लाकडाउन के दौरान घर के अंदर परिवार के साथ रहने के कारण या आसानी से उपलब्धता न होने के चलते बीड़ी-सिगरेट का एक कश भी न लेने वाले दृढ़ इच्छाशक्ति लाकर अब हमेशा-हमेशा के लिए इससे छुटकारा पा सकते हैं। अन्य नशे से भी छुटकारा मिल सकता है ।
विज्ञापन

आजमगढ़ के जिला क्षय रोग अधिकारी तथा मानसिक स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डा. परवेज अख्तर का कहना है कि नशे से छुटकारा पाने का यह एकदम सही समय है। धूम्रपान अगर कुछ समय तक किसी भी कारण से छूट जाता है तो लोग अपने में संयम लाकर इससे हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं। इससे जहां जीवन में खुशहाली आ सकती है वहीँ शरीर भी निरोगी बन सकता है। धूम्रपान के साथ ही लोग करीब 40 तरह के कैंसर को न्योता दे देते हैं। देश में करीब 12 करोड़ लोग धूम्रपान करते हैं। बीड़ी-सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगी है, इसके चलते आसानी से इसकी उपलब्धता भी ख़त्म हो गई है।
विज्ञापन

परिवार का सहयोग भी जरूरी
यदि कोई व्यक्ति एक से छह महीने तक नशा न करे तो दृढ़ इच्छा शक्ति और परिवार के सहयोग से सदा के लिए नशे से छुटकारा पा सकता है। जब कभी नशे की लत महसूस हो तो अपनों के बीच बैठ जाइए और उनके साथ समय व्यतीत करें या किसी ऐसे मनपसंद काम में मन लगायें ताकि नशे की लत को भूल जाएं। यही छोटी-छोटी तरकीब आजमा कर बेहतर जिन्दगी की तरफ बढ़ चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भारती गलोत, चाइल्ड लाइन में काउंसर मनोचिकित्सक
फोर डी फैक्टर सबसे अधिक कारगर:
नशे से छुटकारा दिलाने में 4डी फैक्टर यानि डीप ब्रीथिंग (गहरी सांस लेना), डिनाय (मना करना), डिले (देर करना) और ड्रिंक मोर वाटर (ज्यादा पानी पीना) बहुत ही कारगर साबित हो सकता है। जब कभी नशे की लत महसूस हो गहरी सांस लें और दूसरे कामों में मन लगाएं। कोई अगर नशे के लिए आफर भी करे तो मना करने की आदत डालें, नशे की लत महसूस हो तो अन्य कार्यों को तरजीह देकर नशे को टालें और खूब पानी पियें ताकि पेट भरा हुआ महसूस हो ताकि नशा की इच्छा ही न हो ।

डॉ. उपेंद्र कुमार दुबे- आयुष चिकित्साधिकारी, सीएचसी कोयलसा
योगा और ध्यान अपनाएं-नशे से छुटकारा पाएं :
प्राणायाम, अनुलोम -विलोम, कपालभाति, भ्रामरी योग और ध्यान भी नशे से मुक्ति दिलाने में बहुत ही सहायक हैं जो व्यक्ति नियमित प्राणायाम करता है, उस व्यक्ति के शरीर का सिस्टम इस तरह का हो जाता है कि वह नशीली चीजों के सेवन से अपने आप दूर हो जाता है। इससे खून भी साफ़ होता है और यह एक माह में ही असर दिखाना शुरू कर देता है ।
वंदना यादव - योग टीचर, पीएचसी दलसिंगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed