फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   lock, women's helpdesk, GRP

जीआरपी में महिला हेल्पडेस्क पर जड़ा है ताला

Mon, 13 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
lock, women's helpdesk, GRP
24 घंटे महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के दावे के साथ खोली गई महिला हेल्प डेस्क दिखावा साबित हो रही है। इसकी बानगी आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के जीआरपी थाना परिसर में देखने को मिलेगी। जहां हर समय महिला हेल्प डेस्क में ताला लटका रहता है। जबकि इस पर विभाग द्वारा महिला कांस्टेबिल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। ताकि पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या उनसे बिना हिचके बता सकें लेकिन स्थानीय जिम्मेदार उनकी इस मंशा पर पानी फेर रहा है। इसकी हकीकत आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पर देखने को मिली। शासन के निर्देश पर रेलवे राजकीय पुलिस द्वारा परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क में ताला बंद है। महिलाओं की समस्या सुनने को स्थापित इस व्यवस्था की उपयोगिता सवालों के घेरे में आ गई है। थाने पर सब कुछ पहले की तरह ही चलता दिखाई दिया। दिखावे के लिए कंप्यूटर युक्त नारी शक्ति महिला हेल्प डेस्क खुला रहा। यहां एक भी महिला पुलिस कर्मी समस्याओं सुनने को मौजूद नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed