{"_id":"6afb4a1cc9765e435405d618","slug":"list-of-proposed-centres-for-up-board-exam-2027-released-objections-can-be-lodged-till-21st-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160625-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी, 21 तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी, 21 तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद परिषद की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्रों के साथ विद्यालयवार छात्र आवंटन की सूची अपलोड कर दी गई है।
छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक सूची को देखकर अपनी आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में यदि किसी को आपत्ति है तो वह उचित कारणों और साक्ष्यों के साथ ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकता है।
इसके लिए संबंधित विद्यालय की आईडी से यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर 21 नवंबर तक आवेदन करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 16 नवंबर को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची प्रदर्शित कर दी गई है।
विज्ञापन
इसमें विद्यालयों के आवंटन के साथ छात्रों की संख्या का विवरण भी शामिल है। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्यावेदन के साथ संबंधित साक्ष्य और उचित कारण देना अनिवार्य होगा। इसके लिए 21 नवंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।