फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   List of malnourished children and influenza patients will be made

Azamgarh News: कुपोषित बच्चों व इंफ्लूएंजा के मरीजों की बनेगी सूची

Fri, 24 Mar 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
List of malnourished children and influenza patients will be made
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत कुपोषित बच्चो के चिन्हीकरण के साथ ही एंफ्लूएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची भी तैयार की जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में पूरी रणनीति तय की गई। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा कि अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण, एन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस रोगियों की सूची भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, उद्यान विभाग, नगरीय निकाय आदि विभागों का भी सहयोग इस अभियान की सफलता में लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का जनपद में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समय से माइक्रो प्लान बना लिया गया है। नालियों एवं झाड़ियों की साफ-सफाई वृहद अभियान चलाकर कराने के साथ ही संचारी रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। सर्वे के दौरान चिन्हित अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उनका समुचित इलाज किया जायेगा। शिक्षा विभाग के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों को जागरूक करने एवं बच्चों को साफ-सफाई के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि नपा व नगर पंचायत में वृहद अभियान चला कर एंटी लार्वा का छिड़काव व सफाई कराया जाएगा। दस्तक अभियान में आशा व आंगनबाड़ी घर-घर जाकर दिमागी बुखार व अन्य संक्रामक रोगों के मरीजों का सर्वे करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed