फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Liquor sales increased by ten to fifteen percent in election season

10 दिनों में 22 करोड़ 45 लाख की शराब गटक गए जनपदवासी

Sun, 20 Feb 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Liquor sales increased by ten to fifteen percent in election season
आजमगढ़। चुनाव के चलते जिले में शराब की बिक्री 10 से 15 फीसदी तक बढ़ी हैै। बीते दस दिनों में जिले में 22 करोड़ से अधिक शराब बिक चुकी है। इसमें 14 करोड़ से अधिक सिर्फ देशी शराब बिकी है। शेष में अंग्रेजी शराब और बीयर की बिक्री शामिल है।
विज्ञापन

चुनाव के समय में एक हफ्ते में 22 करोड़ 45 लाख 59 हजार 450 रुपये की शराब बिक चुकी है। सबसे ज्यादा बिक्री देशी शराब की हुई है। जनपद में सिर्फ 14 करोड़ 14 लाख 35 हजार 450 रुपये की 435186 लीटर देशी शराब की बिक्री हुई है। चुनाव के समय में शराब की मांग बढ़ गई है। वहीं चुनाव के दौरान अवैध शराब के कारोबार को लेकर पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम भी काफी सक्रिय है। जनपद में अब तक आबकारी विभाग ने 1022 स्थानों पर छापा मारा। इसमें 122 लोगों पर केस दर्ज किए गए जबकि 8830 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन

0
11 फरवरी से 20 फरवरी तक बिक्री हुई शराब
ब्रांड बिक्री मूल्य
देशी 435186 लीटर 141435450 रुपये
अंग्रेजी 105600.68 बोतल 52800000 रुपये
बीयर 252700.30 केन 30324000 रुपये
0
चुनाव को देखते हुए अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बीते दस दिनों में कुल 22 करोड़ 45 लाख रुपये से अधिक की शराब बिकी है। जनपद में दस से पंद्रह फीसदी अधिक शराब का उठान हुआ है।-अनूप शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed