फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Liquor mafia carrying reward of Rs 50 thousand injured in encounter, arrested

Azamgarh News: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शराब माफिया घायल, गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Liquor mafia carrying reward of Rs 50 thousand injured in encounter, arrested
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खंजहापुर-सैदपुर मार्ग के खानजहांपुर मंगलवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी शराब माफिया अमित कुमार निषाद घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अंर्तजनपदीय शराब तस्कर है। दो सालों से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली पुलिस को मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर शराब माफिया बाइक से शाहगंज से गाजीपुर जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम अपराधी की घेराबंदी में लग गई। फूलपुर कोतवाली की सीमा पर पुलिस ने उसे खंजहापुर-सैदपुर मार्ग पर घेराबंदी की। पुलिस ने जब उसे घेर लिया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस भी जवाबी फायर की। शराब तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी और वह लहुलूहान होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल रवाना कर दिया। मौके से पुलिस ने तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद की है। घायल तस्कर अमित निषाद उर्फ मैकलाल निवासी पटना थाना खानपुर जिला गाजीपुर के रूप का रहने वाला है। एसएचओ फूलपुर कोतवाली शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि घायल तस्कर बड़ा शराब माफिया है। वह आजमगढ़ के साथ ही गाजीपुर व वाराणसी में भी अवैध शराब का कारोबार करता है। दो साल पूर्व उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed