फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lineman died due to electric shock in azamgarh

Azamgarh: पोल पर चढ़कर लाइन बना रहा था लाइनमैन, अचानक आई बिजली के चपेट में आकर हुई मौत

Wed, 10 Jul 2024 05:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Jul 2024 05:26 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज के चितारा महमूदपुर गांव में लाइन बनाते समय अचानक करंट आने से उसकी चपेट में आकर लाइनमैन की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Lineman died due to electric shock in azamgarh
मौके पर मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव में बुधवार को हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन बना रहा संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को रखकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही एसडीएम मार्टीनगंज व थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव को पुलिस को थाने पर ले जाने दिया। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बरदह थाना क्षेत्र के अजाउर गांव निवासी रविंद्र उर्फ निन्हू (30) संविदा लाइनमैन था। वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव में बुधवार को दिन में 11 बजे बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। तभी अचानक तार में करंट आने लगा। जिससे वह करंट की चपेट में गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र मार्टीनगंज को सूचना देकर बिजली कटवाई। बिजली कटने के बाद रविंद्र बिजली के पोल से नीचे आ गिरा। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिवार को दी। मौके पर परिजन पहुंच गए, उधर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध करने लगे। परिजन शव को गांव में ही रखकर विद्युत कर्मियों और अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। 

मौके पर पहुंचे दीदारगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने पीड़ितों को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। करीब एक बजे उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज नंदिनी शाह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करके परिवार के लोगों को समझा कर शव को थाने पर ले चलने को कहा। परिजन उनकी बात को मान कर थाने पर ले गए। पत्नी सरिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक के पास दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed