{"_id":"627956a3e571df12247760c4","slug":"light-rain-told-the-story-of-kolghat-azamgarh-news-vns652682614","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश ने बयां कर दी कोलघाट की दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश ने बयां कर दी कोलघाट की दास्तां
विज्ञापन
आजमगढ़। पिछले बारिश में जल जमाव का दंश झेलने वाले मुहल्ले की लोगों की धुकधुकी एक बार फिर से बढ़ी हुई है। इसका कारण पिछले दिनों हुई बारिश है। कुछ देर की बारिश में नाला जाम होने से कोलघाट मुहल्ले से कुंदीगढ़ मुहल्ले को जाने वाले आधे मार्ग तक पानी चढ़ आया। वहीं लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के जिम्मेदार लोगों ने अभी मौन साध रखा है। वर्ष 2021 के सितंबर माह में हुई मुसलाधार बारिश के बाद कोलघाट, कोल बाज बहादुर, सहित कई मुहल्ले लगभग डेढ़ महीने तक पानी में डूबे रहे। लोग अपना घर बार छोड़कर किराए का मकान लेकर दूसरा आशियाना बसाने को विवश हुए। उस समय बरसात के बाद लोगों को इससे मुक्ति दिलाने का आश्वासन जिम्मेदारों ने दिया था लेकिन अब तक इससे निजात के लिए कोई व्यवस्था होती दिखाई नहीं देती है। जिसका परिणाम है कि कोलघाट क्षेत्र से होकर गुजरने वाले नाले जाम पड़े हैं। पिछले दिनों कुछ देर के लिए हुई बारिश के बाद जगह-जगह जल जमाव हो गया है। नाला जामा होने से कोलघाट से कुंदीगढ़ मुहल्ले जाने वाले आधे मार्ग तक नाले का गंदा पानी चढ़ आया। जिसे देख एक बार फिर लोग पिछले साल हुई बारिश की कल्पना कर सिहर उठे हैं। मानसून आने में लगभग एक महीने का समय शेष है अगर समय रहते नाले की सफाई कराकर अगर जल निकास की व्यवस्था सुदृढ़ नहीं कराई गई तो एक बार फिर इन मुहल्लों का डूबना तय है।
अखिलेश की स्वीकृति के बाद भी नहीं शुरू हुआ पंप का निर्माण
आजमगढ़। पिछली बरसात में हुए जल जमाव को देखते हुए पूर्व सांसद अखिलेश यादव ने अपनी निधि से गेट नंबर एक पर बड़े पंप की स्थापना करने के लिए स्वीकृति प्रदान की थी लेकिन अभी तक उसका निर्माण भी शुरू नहीं हो सका है। पुराने पंपों की भी मरम्मत का कार्य और जल निकासी के रास्तों की तलाश और सफाई के कार्य को शुरू नहीं किया गया है।
एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह ने बताया कि पुराने जो पंप थे उनके स्थान पर नए पंप आ गए हैं। साथ ही बागेश्वर नगर में एक नए पंप का निर्माण कराया जा रहा है। आज ही हम लोग रेगुलेटरों का निरीक्षण करेंगे। उनकी भी मरम्मत कराई जाएगी। रही बात नाले की तो उसे जनसहयोग से साफ कराया जाएगा। 10 दिन में सारी तैयारियां पूरी हो जाएंगी।