{"_id":"61e177f4a4cbc176c94501af","slug":"life-lost-due-to-selfie-in-azamgarh-youth-dies-after-hit-by-train-family-members","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी के चक्कर में गई जान: आजमगढ़ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी के चक्कर में गई जान: आजमगढ़ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 14 Jan 2022 06:48 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 14 Jan 2022 06:48 PM IST
सार
आजमगढ़ के फरिहां रेलवे स्टेशन पर सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक पटरी पर सेल्फी ले रहा था, इसी बीच ट्रेन आ गई।
विज्ञापन
फरिहां रेलवे स्टेशन की घटना
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आजमगढ़ के फरिहां रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। घटना की जानकारी घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। फरिहां कस्बा निवासी हामिद (18) पुत्र सुफियान शुक्रवार को फरिहां रेलवे स्टेशन पर मौजूद था।
विज्ञापन
इसी दौरान शाहगंज की तरफ से ट्रेन आते देख वह रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने पहुंच गया। सेल्फी लेने के चक्कर में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन उसे घसीटते हुए 100 मीटर दूर तक ले गई, जिससे उसका पूरा शरीर क्षत-विक्षत हो गया। सूचना पर निजामाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
तीन भाइयों में छोटा था सबसे मृतक
हामिद तीन भाइयों में सबसे छोटा था तो वहीं उसकी तीन बहनें भी बताई गईं है। पिता फरिहां बाजार में ही जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं। हादसे के बाद से मां और समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवक ने विषाक्त खाकर दी जान
सरायमीर क्षेत्र के कटघर जलाल गांव निवासी सूरज चौहान (28) ने बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए। उसे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिकअप ने किशोर को रौंदा
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो बाजार में पिकअप ने किशोर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। अमिलो निवासी 14 वर्षीय अमन पुत्र मो. रेयाज शुक्रवार को घर से बाजार सामान लेने के लिए निकला था।
इसी दौरान एक पिकअप ने उसे रौंद दिया। मृतक मां-बाप की इकलौती संतान था। वह मूलरुप से मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली अंतर्गत बंदीघाट गांव का निवासी था। हाल ही में पिता द्वारा मुबारकपुर के अमिलो में बनवाए गए नए मकान में मां के साथ रहता था। पिता रोजीरोटी के लिए विदेश रहते हैं।