फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Life imprisonment to father-in-law for the murder of son-in-law

Azamgarh News: दामाद के हत्यारोपी ससुर को आजीवन कारावास

Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to father-in-law for the murder of son-in-law
हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने दामाद के हत्यारोपी ससुर को आजीवन कारावास और बीस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। शुक्रवार को यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक सतीश चंद्र द्विवेदी ने सुनाया।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, कमलेश निवासी बड़ागांव, थाना जीयनपुर के निवासी थे। कमलेश की शादी नीरू पुत्री झिन्नू राम निवासी कंजरा दिलशादपुर, थाना जीयनपुर के साथ हुई थी। नीरू आर्केस्ट्रा में काम करती थी, जिसको लेकर कमलेश नाराज रहता था। इस मतभेद के कारण जब विवाद बढ़ा तब नीरू और उसके घर वालों ने कमलेश के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। कमलेश का एक घर बड़ागांव से थोड़ी दूर पर रजादेपुर में था। आठ जून 2009 की रात कमलेश रजादेपुर स्थित घर से बड़ागांव वाले घर आ रहा था । घर से थोड़ी दूर पहले ही झिन्नू राम व दो अज्ञात लोगों ने कमलेश की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद आरोपी झिन्नू राम के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। शासकीय अधिवक्ता जगदंबा पांडेय ने वादी मुकदमा समेत कुल आठ गवाहों को न्यायालय में पेश किया। दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी ससुर झिन्नू राम को आजीवन कारावास व बीस हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed