फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Licenses of three fertilizer shops suspended

तीन उर्वरक दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Sat, 26 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Licenses of three fertilizer shops suspended
आजमगढ़। जनपद में उर्वरक की कालाबाजारी को रोकने के लिए डीएम की ओर से तीन टीमों का गठन कर शनिवार को छापामारी करने का निर्देश दिया गया। इन टीमों द्वारा 360 दुकानों पर छापामारी कर 14 उर्वरकों के नमूने लिए गए, नौ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और तीन दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डीएम द्वारा गठित पहली टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुधीर कुमार और जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने सदर, मेंहनगर और निजामाबाद में उर्वरक दुकानों पर छापामारी की। वहीं दूसरी टीम में शामिल जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता और जिला उद्यान अधिकारी दिनेश सिंह ने मार्टीनगंज, फूलपुर और लालगंज तहसील में छापामारी की। जबकि तीसरी टीम में शामिल उप कृषि निदेशक संगम सिंह, एआर कोआपरेटिव रामकिंकर द्विवेदी ने सगड़ी और बूढ़नपुर तहसील में छापामारी की। इस दौरान तीनों टीमों ने 360 उर्वरक की दुकानों पर छापामारी की। 14 प्रतिष्ठानों से उर्वरक के नमूने जुटाए। छापामारी की जानकारी होते ही बहुत से दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए। इस पर नौ उर्वरक विक्रेता दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। जिसमें सिंह एजेंसी भीरा, बर्नवाल एंड कंपनी लालगंज, राजदेव सिंह दुलारगंज, मौर्या बीज भंडार ठेकमा आदि शामिल रहे। जबकि दुकान बंद मिलने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। जिसमें सांई ट्रेडर्स अतरौलिया, एके मिश्रा फर्टीलाइजन महराजगंज और राघवेंद्र सिंह महाराजगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed