फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Licenses of six medical stores cancelled

Azamgarh News: छह मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त

Fri, 10 Apr 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Licenses of six medical stores cancelled
आजमगढ़। जिले में मेडिकल स्टोर पर औषधि विक्रय में की जा रही मनमानी पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने बताया कि मार्च में औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान काफी कमियां मिलने पर 6 औषधि प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें दलसिंगार नगर स्थित मेसर्स द चार्विक फार्मा को 10 दिन के लिए निलंबित किया गया है। इसी प्रकार जीयनपुर के मेसर्स श्री संकट मोचन फार्मास्यूटिकल्स को अग्रिम आदेश तक, जगदीशपुर स्थित मेसर्स मां सरस्वती मेडिकल एजेंसी को भी अग्रिम आदेश तक, सीएचसी परशुरामपुर, कलमोचीपुर, जमालपुर निकट स्थित मेसर्स ए टू जेड मेडिकल हाल के लाइसेंस को भी अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार भरतपुर खुर्द अतरौलिया के मेसर्स एबी मेडिकल स्टोर को भी अग्रिम आदेश और लाल डिग्गी बंधा रोड एलवल स्थित मेसर्स भागीरथी फार्मेसी के लाइसेंस को 10 दिन के लिए क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा ने बताया कि लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जहां कमियां मिल रही है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed