फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Letter sent for action against the junior engineer who sent the PR late

Azamgarh News: देर से पीआर भेजने वाले नौ जेई पर कार्रवाई के लिए भेजा गया पत्र

Wed, 17 Jun 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Letter sent for action against the junior engineer who sent the PR late
बनने के ​लिए वर्कशॉप में रखे गए ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : credit
आजमगढ़। अवर अभियंताओं की ओर से समय से पीआर (मांग पत्र) नहीं भेजे जाने के मामले को वर्कशॉप ने संज्ञान में लिया है। दो दिन देर से वर्कशॉप को पीआर भेजने वाले नौ जेई पर कार्रवाई के लिए अधिशासी अभियंता ने अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजा है। जिले के सात लाख उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षमता के लगभग 42 हजार ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा गर्मी के दिनों में बिजली की मांग बढ़ जाती है। रविवार को जहां 516 मेगावाट बिजली की डिमांड गई थी। वहीं, सोमवार को यह बढ़कर 561 मेगावाट पर पहुंच गई। वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि इस समय औसतन प्रतिदिन 30 ट्रांसफॉर्मरों की जलने की शिकायत आ रही है। वर्कशॉप में दो शिफ्टों में रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है। दोनों शिफ्टों में 42 ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जा रहे हैं। वर्कशॉप की गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 14 से 21 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जेई से जो पीआर दोपहर तक आ जा रहे उस ट्रांसफॉर्मर को शाम तक बदल दिया जा रहा है। जो शाम या रात में आते हैं उसे अगले दिन बदला जा रहा है। जो ट्रांसफार्मर समय से नहीं बदले जा रहे उसका कारण जेई की ओर से समय से पीआर नहीं भेजा जा रहा है। ऐसे नौ जेई हैं जो दो दिन देर से पीआर भेजे हैं।
विज्ञापन

वर्कशॉप में रिपेयर ट्रांसफार्मरों की स्थिति
क्षमता- तैयार
10 केवीए- 37
16 केवीए- 16
25 केवीए- 406
63 केवीए- 77
100 केवीए- 30
160 केवीए- 04
250 केवीए- 19
400 केवीए- 12
630 केवीए- 04
योग- 605
वर्कशॉप में विभिन्न क्षमता के 605 ट्रांसफार्मर तैयार कर रखे गए हैं। इस समय रोजाना औसतन 30 ट्रांसफॉर्मर जल रहे हैं। इसे देखते हुए वर्कशॉप में दो शिफ्टों में रिपेयर का काम शुरू कराया गया है। प्रतिदिन 40 से 42 ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर जल रहे वहां लोग 1912 पर शिकायत दर्ज करा दें ताकि पीआर आने के बाद तुरंत वहां का ट्रांसफॉर्मर बदला जा सके। दो दिन देर से पीआर भेजने वाले नौ जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। - आशीष कुमार, अधिशासी अभियंता वर्कशॉप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article