फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leopard killed 8 goats, took away three

Azamgarh News: तेंदुए ने 8 बकरियों की ली जान, तीन को ले गया

Tue, 20 Aug 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Leopard killed 8 goats, took away three
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के फरहाबाद स्थित एक फार्म हाउस पर रविवार की रात तेंदुए ने आठ बकरियों को मार डाला। जबकि तीन अन्य बकरियों को उठा ले गया। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि वन विभाग ने तेंदुआ होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


फरहाबाद में शाहिद का फार्म हाउस हैं, जहां उन्होंने मुर्गियों के साथ ही 11 बकरियों को पाल रखा था। इस फार्म हाउस पर रविवार की रात तेंदुआ जाली तोड़कर अंदर घुसा और बकरियों पर हमला कर दिया। आठ बकरियों को मार डाला और तीन बकरियों को उठा ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
विज्ञापन

मरी हुई बकरियों की गर्दन पर नाखून और दांत के निशान मिले हैं। मौके पर तेंदुए के बाल भी मिले हैं। जमीन पर तेंदुए के पंजे के निशान भी देखे गए हैं।

इस संबंध में डीएफओ गंगा दत्त मिश्रा ने बताया कि जांच के लिए टीम भेजी गई थी। जांच में तेंदुआ नहीं होने की पुष्टि हुई है। पैरों के निशान तेंदुए के नहीं है, क्योंकि कोई जानवर शिकार करने के बाद छोड़ता नहीं है। बकरियों की मौत का कारण कुछ और प्रतीत हो रहा है। पशु चिकित्सा विभाग बकरियों का पोस्टमार्टम कर रहा है। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि इनकी मौत कैसे हुई है। वैसे यह मामला कुछ और प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज में शेर दिखने का वीडियो हुआ था वायरल
आजमगढ़। हालांकि वन विभाग हर बार ग्रामीणों की बातों को सिरे से खारिज करता रहा है। हाल ही में एक तेंदुए के आने की सूचना मिली थी। पहले तो वन विभाग ने इन्कार किया लेकिन फिर बाद में वह तेंदुआ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एक पाइप लाइन में बैठा मिला। अभी लगभग एक सप्ताह पूर्व ही महाराजगंज थाना क्षेत्र में शेर देखे जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वन विभाग ने इसे फर्जी करार दिया था। अब निजामाबाद में लोगों द्वारा तेंदुए के आने की बात कही जा रही है और वन विभाग इससे इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed