फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leaving family, absconding, ambulance workers reach hospital

परिजन छोड़ कर हुए फरार, एंबुलेसकर्मी पहुंचाएं अस्पताल

Thu, 20 May 2021 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Leaving family, absconding, ambulance workers reach hospital
कोरोना ने तो मानवता के साथ ही अपनों के रिश्तों को भी खत्म सा कर दिया है। कोविड मरीजों को अब उनके अपने भी छोड़ कर फरार हो जा रहे है। ऐसे में उनके समक्ष अस्पताल इलाज को जाने में भी परेशानी खड़ी हो जा रही है। ऐसा ही एक मामला पल्हनी क्षेत्र का सामने आया। 45 वर्षीय व्यक्ति को कोविड पॉजिटिव होते ही परिजन उसे छोड़ कर चले गए। सांस फुलने पर एंबुलेंस को काल किया तो कोई उसे एंबुलेंस में चढ़ाने वाला नहीं था। अंतत: एंबुलेंसकर्मी ही उसे पकड़ कर चढ़ाए और फिर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। पल्हनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव होने पर घर पर ही आईसोलेट हो गया। हालत गंभीर होने पर परिजन भी उसका साथ छोड़ दिए और उसे घर पर अकेला छोड़ कर चले गए। दो दिन पूर्व उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परेशान हाल उक्त व्यक्ति ने 108 पर कॉल किया तो सीएचसी पल्हनी के ईएमटी रवि कुमार व पायलट मोहन चौरसिया तत्काल एंबुलेंस लेकर डीएम आवास के पीछे मरीज के घर पर पहुंच गए। मरीज को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी और वह इस स्थिति में भी नहीं था कि स्वयं गाड़ी में सवार हो जाए। परिवार वाले तो पहले ही उसे छोड़ चुके थे तो वहीं आसपास के लोग मौजूद जरूर थे लेकिन कोई उसे चढ़ाने के बजाए दूर से मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। स्थिति की नजाकत को समझते हुए एंबुलेंस कर्मी ही उसके लिए अपने हुए और ईएमटी व पायलट ने मिल कर उसे एंबुलेंस पर चढ़ाया और जिला अस्पताल लेजाकर भर्ती कराया। एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. वाईके राय ने बताया कि जिले में 108 की 51 एंबुलेंस है। जिसमें 26 कोविड मरीजों को सेवा मुहैया करा रही है। कोरोना काल में भी इन एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी व पायलट पीड़ित मानवता की सेवा में जुटे हुए है। कई कोविड मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचा कर इन एंबुलेंस कर्मियों ने उनकी जान तक बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed