फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Learning is set to become smart; classrooms will be enhanced by digital content.

Azamgarh News: अब स्मार्ट होगी पढ़ाई, डिजिटल कंटेंट से निखरेंगे क्लासरूम

Sun, 21 Jun 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Learning is set to become smart; classrooms will be enhanced by digital content.
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा को अधिक रोचक, आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए नई पहल शुरू की जा रही है। इसके तहत कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को प्रत्येक पाठ के दौरान कम से कम 10 मिनट डिजिटल माध्यम से शिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षण प्रक्रिया में वीडियो, ई-सामग्री, प्रश्नोत्तरी और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की विषयों के प्रति रुचि और समझ दोनों में वृद्धि हो सके। इस नई व्यवस्था से जिले के लगभग ढाई लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने बताया कि डिजिटल माध्यम से पढ़ाई होने पर कठिन विषयों और अवधारणाओं को समझना आसान होगा, जिससे बच्चों की सीखने की गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि चित्रों, वीडियो और अन्य डिजिटल संसाधनों के माध्यम से विषयवस्तु को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सकेगा। दृश्य आधारित शिक्षण से विद्यार्थियों की समझ, सहभागिता और विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिससे कक्षा शिक्षण अधिक प्रभावशाली और परिणामोन्मुख बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed