फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leaders need to live as man of the masses

नेता जी जैसे जननायक की जरूरत

Fri, 23 Jan 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 23 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Leaders need to live as man of the masses
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में नेता जी जैसे जननायक की देश को जरूरत है। भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने नेता जी की जयंती प्रेरणा और सम्मान दिवस के रूप में मनाया। वहीं सलारपुर स्थित विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन बैंक शाखा कटघर के प्रबंधक नवनीत कुमार ने नेता जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। इस दौरान गायत्री परिवार के लोगों ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम को शाल, अभिनंदन पत्र और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर रणजीत सिंह, आरपी श्रीवास्तव, सुधीर यादव, मनीराम, सुदर्शन चौहान, मो. अफजल, धर्मवीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में डा. अंबेडकर पार्क में हिंंदू युवा वाहिनी ने पटाखे छोड़ नेता जी की जयंती मनाई। प्रदेश संयोजक डा. राकेश राय ने कहा कि नेता जी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक ऐसे जननायक थे।  नेता जी ने नारा दिया था ‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’। आज देश को ऐसे ही जननायक की जरूरत है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सदानंद सिंह, जिला प्रभारी विरेेंद्र सिंह, डा. सदानंद सिंह, मनोज सिंह, राजेश यादव, रमेश गुप्ता, मिथिलेश चौरसिया, संजय आर्य, देवता राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी क्रम में नपा स्थित भाजयुमो कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर प्रशांत सिंह, सुजीत पांडेय, विवेक सिंह, आशुतोष अग्रवाल, शशांक श्रीवास्तव आदि रहे।

अहरौला : क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर अहरौला के परिसर में नेता जी की जयंती मनाई गई। इस दौरान डा. शिवशंकर सिंह, प्रधानाचार्य कमलाकांत उपाध्याय आदि उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, बेलाल अहमद, ओम प्रकाश राय, इंदल सिंह, आदि उपस्थित थे।


 इसी क्रम में सलारपुर स्थित लाल बहादुर इंटर कालेज में राष्ट्रीय एकता दौड़ हुई। प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में कक्षा छह से 12 तक बच्चों ने भाग लिया। जिसमें बबिता भारती प्रथम रही। दूसरे चरण में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों विशाल यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में  बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र यादव, प्रधानाचार्य उदय प्रताप यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed