फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leader of Opposition is not digesting Sanatan's grandeur: Anil Rajbhar

नेता प्रतिपक्ष को नहीं पच रहा सनातन का वैभव : अनिल राजभर

Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition is not digesting Sanatan's grandeur: Anil Rajbhar
आजमगढ़। जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक कन्हैया सिंह की प्रथम पुण्यतिथि नेहरू हॉल में मनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, मंत्री अनिल राजभर सहित अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। कलराज मिश्रा ने वैचारिक श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए डॉ. कन्हैया सिंह को श्रद्धांजलि दी।
वहीं मंत्री अनिल राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि नेता प्रतिपक्ष के लोग आयोजन के पहले से ही महाकुंभ के खिलाफ साजिश कर रहे थे। लोगों को गुमराह करने का प्रयास किए जो किसी से छिपा नहीं।
विज्ञापन

महाकुंभ में जो लोग गए वह अच्छा जवाब दे सकते हैं। अनिल राजभर ने कहा कि हम आ रहे थे तो रास्ते भर श्रद्धालुओं को रेला लगा हुआ है।
काशी आयोध्या में श्राद्धालुओं की भीड़ अधिक है। नेता प्रतिपक्ष को जो सनातन का वैभव है वह पच नहीं रहा है। भारत की जो अध्यात्मिक शक्ति है इसकी स्वीकारिता देश ही नहीं दुनिया में भी बढ़ी है, वह उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो चुनावी हिंदू हैं जो चुनावी सनातनी हैं वो महाकुंभ तक नहीं जा पाए। कुछ गए तो वह अंधेरे में डुबकी लगाके चले आए। ऐसे लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है।

हम सभी अभिभूत हैं, समापन पर हम लोग दो दिन पूर्व महाकुंभ में थे। वहां के सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने जिस प्रकार सम्मानित किया है, उसका अच्छा संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed