फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lawyers protest against SDM Sagadi by demonstrating

वकीलों ने प्रदर्शन कर एसडीएम सगड़ी के खिलाफ जताया विरोध

Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against SDM Sagadi by demonstrating
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ता समिति सगड़ी के प्रस्ताव के क्रम में जारी आंदोलन पर चर्चा की गई। बैठक के बाद वकीलों ने जुलूस निकालकर भ्रमण करते हुए एसडीएम सगड़ी के खिलाफ डीएम द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम सगड़ी के प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक और प्रभावी कार्रवाई न करने एवं उदासीनता बरते जाने के कारण अधिवक्तागण सभी न्यायालयों का न्यायिक बहिष्कार करेंगे। यह भी कहा कि यह विरोध प्रदर्शन पूरे सप्ताह 11 बजे से किया जाएगा। इस प्रकरण का निस्तारण न जल्द नहीं किए जाने पर अधिवक्ता संघों द्वारा उक्त प्रकरण के विरोध स्वरुप आंदोलन उग्र रुप लेने पर इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। यह भी कहा कि इस प्रकरण की संपूर्ण सूचना उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश,राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, आयुक्त मंडल आजमगढ़ को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed