{"_id":"61c0cd2092c7782db131f485","slug":"lawyers-protest-against-sdm-sagadi-by-demonstrating-azamgarh-news-vns629055623","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने प्रदर्शन कर एसडीएम सगड़ी के खिलाफ जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने प्रदर्शन कर एसडीएम सगड़ी के खिलाफ जताया विरोध
अपनी मागों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ के सभागार में अध्यक्ष रणविजय यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ता समिति सगड़ी के प्रस्ताव के क्रम में जारी आंदोलन पर चर्चा की गई। बैठक के बाद वकीलों ने जुलूस निकालकर भ्रमण करते हुए एसडीएम सगड़ी के खिलाफ डीएम द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर विरोध जताया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम सगड़ी के प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक और प्रभावी कार्रवाई न करने एवं उदासीनता बरते जाने के कारण अधिवक्तागण सभी न्यायालयों का न्यायिक बहिष्कार करेंगे। यह भी कहा कि यह विरोध प्रदर्शन पूरे सप्ताह 11 बजे से किया जाएगा। इस प्रकरण का निस्तारण न जल्द नहीं किए जाने पर अधिवक्ता संघों द्वारा उक्त प्रकरण के विरोध स्वरुप आंदोलन उग्र रुप लेने पर इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। यह भी कहा कि इस प्रकरण की संपूर्ण सूचना उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश,राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश, आयुक्त मंडल आजमगढ़ को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।