फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lathi blows were used in three separate incidents

Azamgarh News: तीन अलग-अलग मामलों में चली लाठियां, सात घायल

Fri, 28 Jun 2024 03:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Lathi blows were used in three separate incidents
बलरामपुर। जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव निवासी अभय सिंह (25) बुधवार की शाम पांच बजे भंवरनाथ पर अपना बीस हजार रुपये मांगने के लिए गए थे। इसी बात को लेकर कुछ लोग उसे लाठी-डंडे से मारने लगे। घायल होने पर परिजन जिला अस्पताल ले आए।
विज्ञापन

वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोडि़या जलालपुर गांव निवासी राजमती देवी (45) पत्नी परमहंश यादव का बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे पट्टीदार से भूमि कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में राजमती और उनके पुत्र जसवंत (19), निशा (24), पूजा (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनाथ गांव निवासी लीला देवी (60) पत्नी देवी प्रसाद पांडेय बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे खेत में सब्जी तोड़ने गई थी। तभी पट्टीदार ने पुरानी रंजिश को लेकर बात विवाद करने लगे। देखते ही देखते लाठी चलने लगी। बीच बचाव करने गए देवी प्रसाद पांडेय (66) को भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed