फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Last national president of banned SIMI passes away

Azamgarh News: प्रतिबंधित सिमी के अंतिम राष्ट्रीय अध्यक्ष का निधन

Sun, 21 Jul 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Last national president of banned SIMI passes away
प्रतिबंधित सिमी संगठन के लिए आजीवन अदालत में लड़ने वाले संगठन के आखिरी राष्ट्रीय अध्यक्ष शाहिद बद्र फलाही का शनिवार को शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे और नगर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव निवासी डाॅ. शाहिद बद्र ने अलीगढ़ विश्वविद्यालय से बीयूएमएस कर डाॅक्टरी की डिग्री हासिल की थी। वह बदरका में प्रैक्टिस करते थे। ''''स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया'''' यानी ''''सिमी'''' का गठन वर्ष 1977 के अप्रैल माह में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। अमरीकी राज्य इलिनोय के एक प्रोफेसर मोहम्मद अहमदुल्लाह सिद्दीक़ी को संगठन का संस्थापक बताया जाता है। भारत में इस संगठन पर वर्ष 2001 में प्रतिबंध लगा दिया गया था। फिर दो अलग-अलग बार इसे प्रतिबंधित करने के अध्यादेश भारत सरकार ने जारी किए। प्रतिबंध से पूर्व डाॅ. शाहिद बद्र फलाही सिमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 27 सितंबर 2001 को केंद्र सरकार ने सिमी पर प्रतिबंध लगा दिया। पांच साल के लिए लगा प्रतिबंध आज तक खत्म नहीं हुआ। प्रतिबंध लगने के चलते सिमी का चुनाव नहीं हुआ और कोई दूसरा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हुआ। तभी से डॉ. शाहिद बद्र फलाही सिमी पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का केस कोर्ट में लड़ते रहे।
विज्ञापन


एक मामले में 2019 में हुई थी गिरफ्तारी
आजमगढ़। गुजरात में अप्रैल, 2001 में उनकी एक सभा के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में सितंबर, 2012 में इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। इस मामले में गुजरात पुलिस ने सितंबर 2019 में जनपद पुलिस के साथ इनके मनचोभा स्थित आवास पर पहुंचकर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय के लिए हटा फिर लगा प्रतिबंध
आजमगढ़। सिमी को पहले वर्ष 2001 के सितंबर माह में प्रतिबंधित किया गया था और उस समय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे डाॅ. शाहिद बद्र फलाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चार साल जेल में रहने के बाद वह रिहा हुए। रिहा होने के बाद से वह संगठन से प्रतिबंध को हटाने के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed