{"_id":"612670a98ebc3e7a103bc10c","slug":"last-chance-for-high-school-and-intermediate-candidates-to-improve-marks-azamgarh-news-noi6078860102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक सुधार के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को अंतिम मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक सुधार के लिए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को अंतिम मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिना परीक्षा के ही पास हुए यूपी बोर्ड परीक्षार्थी अंक सुधार के लिए फिर से परीक्षा दे सकेंगे। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राएं 17 अगस्त से 27 अगस्त 2021 तक अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग ने 18 सितंबर से छह अक्टूबर तक परीक्षा कराने की तिथि घोषित कर दी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि 17 से 27 अगस्त 2021 तक परीक्षार्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को आवेदन उपलब्ध करा दें। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। बताया कि वर्ष 2021 की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थी यदि चाहें तो वह भी आगामी प्रयोगात्मक परीक्षा में पुन: सम्मिलित हो सकते है। परीक्षार्थियों से प्राप्त भरे हुए आवेदन पत्रों को विद्यालय के प्रधानाचार्य परिषद की वेबसाइट पर विद्यालय लॉगिन के माध्यम से प्रतिदिन अपलोड करेंगे। अपलोड करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2021 के रात 12 बजे तक होगी। नियत तिथि के बाद कोई आवेदन पत्र अपलोड नहीं होगा। यदि किसी परीक्षार्थी का निर्धारित अवधि में जमा किया गया। आवेदन पत्र अपलोड नहीं हो पाता है, तो उसके लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तरदायी होगें।
आज शिब्ली कालेज में होगी बैठक
आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को शिब्ली नेशनल इंटर कालेज में बैठक होगी। बैठक दोपहर एक बजे से होगी जिसमें माध्यमिक विद्यालय के समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित होंगे।