फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Laptop students, workers cycle

छात्रों को लैपटाॅप, श्रमिकों को साइकल

Sat, 24 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 24 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Laptop students, workers cycle
अतरौलिया में छात्राओं में किया लैपटाॅप का वितरण। मंच पर माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव सहित अन्य।
छप्पन करोड़ की लागत से अतरौलिया में बने सौ बेड के चिकित्सालय और मैटरनिटी विंग का उद्घाटन शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री बलराम यादव और विधायक डा. संग्राम यादव ने किया। इस दौरान 591 मेधावियों में लैपटाप और श्रम विभाग की तरफ से पंजीकृत 400 श्रमिकों में साइकिल का वितरण किया गया।
विज्ञापन


   कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षामंत्री बलराम यादव ने कहा कि अतरौलिया क्रांतिकारियों की धरती रही है, इसी धरती से राजा बेनी माधव, स्वतंत्रता सेनानी रामचरित्र सिंह जैसे वीर सपूत पैदा हुए। जिन्होंने अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

  पहले लोग बेटियों को नही पढ़ाते थे, लेकिन इस बात को मुलायम सिंह ने परखा और उन्होंने कन्या विद्द्या धन देने का काम किया ताकि जो लड़किया पढ़ना चाहती हैं उनके सामने धन की समस्या न उत्पन्न हो। राज्यमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि जो लोग इलाज के लिए बाहर जाया करते थे, इस अस्पताल के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों का बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रामदुलार राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 17 जातियों को अनुसूचित जाती में शामिल होने                       के लिए कैबिनेट में पास कर               दिया, इन जातियों को कोई पूछने वाला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह ने इन जातियों को सम्मान दिया। विधायक डा. संग्राम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस चिकित्सालय में डाक्टरों की कमी नही होने देने का वादा किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामवृक्ष राजभर तथा संचालन हरिसेवक मिश्र ने किया। इस मौके पर एसडीएम बूढ़नपुर छेेदीलाल सिंह, नायब             तहसीलदार विराग पांडेय,  चंद्रशेखर यादव, सुबाष चंद जायसवाल, संजय मिश्र, चंद्रजीत यादव, महेंद्र              यादव, शकील अहमद, जगदीश पांडेय, विक्की मद्धेशिया, सीयमयस एके मिश्र, शिवाजी सिंह, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed