{"_id":"6315d557ffaa5447602329ee","slug":"landlord-stabbed-shopkeeper-with-scissors-in-azamgarh-after-his-niece-marriage-broken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: आजमगढ़ में मकान मालिक ने दुकानदार को घोंपा कैंची, भतीजी की शादी टूटने से था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: आजमगढ़ में मकान मालिक ने दुकानदार को घोंपा कैंची, भतीजी की शादी टूटने से था नाराज
Mon, 05 Sep 2022 04:25 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 05 Sep 2022 04:25 PM IST
सार
आजमगढ़ के खालिस बाजार में सोमवार दोपहर मकान मालिक ने दुकानदार को कैंची घोंप दिया। दुकानदार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ जिले में सोमवार दोपहर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाग खालिस बाजार में मकान मालिक ने दुकानदार को कैंची घोंप दिया। उसकी हालत गंभीर है। घटना के पीछे कारण दुकानदार के भतीजी की शादी टूटना बताया जा रहा है। दरअसल, दुकानदार ही इस मामले में अगुवा है।
विज्ञापन
दाऊदपुर गांव निवासी आरिफ (45) पुत्र गुलाब नबी बाग खालिस निवासी मो. फैज के मकान में किराये पर दुकान लेकर दर्जी का काम करता है। आरिफ ने मकान मालिक के भतीजी की शादी अगुआ बन कर कहीं तय कराई थी। किसी कारणों से लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद से फरार है आरोपी
सोमवार को आरिफ दुकान पर बैठा हुआ था कि इसी दौरान मकान मालिक फैज वहां आ गया। शादी टूटने की बात का लेकर ही दोनों में कहासुनी होने लगी। इसके बाद फैज ने काउंटर पर रखे कैंची को उठा लिया और आरिफ के सीने पर प्रहार कर दिया। जिससे आरिफ लहूलुहान हो गया। इसके बाद फैज मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर पहुंचे परिजनों स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।