{"_id":"662517a3f8da1ba72e0f6827","slug":"land-registry-not-done-despite-paying-money-in-azamgarh-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: रुपये देने के बावजूद नहीं की जमीन की रजिस्ट्री, बीत गए दो साल; पुलिस से निराश पीड़ित पहुंचा कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: रुपये देने के बावजूद नहीं की जमीन की रजिस्ट्री, बीत गए दो साल; पुलिस से निराश पीड़ित पहुंचा कोर्ट
Sun, 21 Apr 2024 07:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 21 Apr 2024 07:12 PM IST
सार
Azamgarh News: थाने पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर सिधारी थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
आजमगढ़ शहर कोतवाली का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के शहर कोतवाली के राहुल नगर मड़या निवासी एक व्यक्ति ने दो साल पूर्व जमीन का बैनामा कराने के नाम पर दो व्यक्तियों को 10 लाख रुपये दिया था। पैसा मिलने के बाद से अब तक दोनों ने न तो जमीन का बैनामा ही कराया न ही पैसा ही वापस किए। पैसा वापस मांगने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित शिवशंकर मद्धेशिया मूलरूप से शहर कोतवाली के मड़या मुहल्ले का निवासी हैं। उसकी शारदा चौक पर किराना की दुकान है। इस दुकान पर अरूण मिश्रा उर्फ लालू निवासी शिवाजी नगर व मनोज कुमार पांडेय निवासी बिहरोजपुर थाना सिधारी अक्सर ही आते थे।
विज्ञापन
लगातार आने के चलते शिवशंकर की अरूण मिश्रा से बनने लगी। अरूण मिश्रा व मनोज पांडेय जमीन का काम करते थे तो शिवशंकर ने भी उनसे एक जमीन मकान बनवाने के लिए दिलाने की बात कही। जिस पर अरूण मिश्रा व मनोज ने बिहरोजपुर में एक जमीन शिवशंकर को दिखाया और कीमत 10 लाख रुपये बताया।
विज्ञापन
इस पर शिवशंकर ने पत्नी के खाते से 3.65 लाख, पुत्र के खाते से 5 लाख मनोज पांडेय के खाते में व 1.35 लाख रुपये नकद दिया। पैसा पाने के बाद उक्त लोगों ने नौ जनवरी 2021 को रजिस्ट्री कार्यालय बुलाया, लेकिन अरूण व मनोज में से कोई वहां नहीं पहुंचा। बाद में घर जाने पर कहा कि जिसकी जमीन है वह कहीं बाहर गया है वापस आएगा तो रजिस्ट्री हो जाएगी।
आज-कल की बात कहते हुए दो साल का लंबा समय बीत गया। 29 नवंबर, 2023 को पीड़ित पुन: अरूण के घर गया और कहा कि पैसा वापस कर दे तो उक्त लोगों ने उसे गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी और कहा कि जाओ जो करना है कर लो अब न बैनामा होगा न ही पैसा ही वापस होगा।
पीड़ित सिधारी थाने पर गया तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाया। कोर्ट के आदेश पर सिधारी थाना पुलिस ने शनिवार को अरूण मिश्रा उर्फ लालू व मनोज पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।