फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Land found for STP in Mubarakpur, Lalganj

Azamgarh News: मुबारकपुर, लालगंज में एसटीपी के लिए मिली जमीन

Sun, 11 Aug 2024 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Land found for STP in Mubarakpur, Lalganj
आजमगढ़। जिले की दो और नगर निकायों मुबारकपुर और लालगंज में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा। जमीन मिलने के बाद एसटीपी निर्माण के लिए 41.83 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वहां से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन

जनपद में तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायतें हैं। यहां से निकलने वाला गंदा पानी तमसा या फिर अन्य छोटी नदियों में ही जाता है। इससे नदियों का पानी प्रदूषित होता है। निकायों से निकलने वाले गंदे पानी को ट्रीटमेंट कर छोड़े जाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। इसी कड़ी में नगर पालिका आजमगढ़ के लिए 42 करोड़ की लागत से पठकौली गांव में एसटीपी का निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है। अन्य निकायों में भी एसटीपी निर्माण के लिए सरकारी जमीन तलाशने को शासन ने जुलाई 2023 में निर्देश दिया था। नगर पालिका मुबारकपुर और नगर पंचायत कटघर लालगंज में जल निगम को सरकारी भूमि मिल गई है। मुबारकपुर कस्बे का गंदा पानी कई गांवों से होते हुए तमसा नदी में जाता है। वहीं, लालगंज कस्बे का गंदा पानी बेसो नदी में जाता है। दोनों निकायों में जमीन मिलने के बाद जल निगम द्वारा एसटीपी निर्माण के लिए 41.83 करोड़ की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दी गई है। इसमें मुबारकपुर के लिए 33.75 करोड़ और लालगंज के लिए 8.08 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। अब शासन से डीपीआर के स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले की अन्य निकायों में एसटीपी के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें नगर पंचायत महाराजगंज, फूलपुर, अजमतगढ़, निजामाबाद, माहुल, मेंहनगर और बूढ़नपुर में 0.40- 0.40 हेक्टेयर, मार्टीनगंज व सरायमीर में 0.50- 0.50 हेक्टेयर, नपा बिलरियागंज में 0.75 हेक्टेयर और नपं अतरौलिया व जीयनपुर में 0.30- 0.30 हेक्टेयर भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर निकाय में एसटीपी का निर्माण होना है। नगर पालिका मुबारकपुर और नपं कटघर लालगंज में जमीन मिल गई है। डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा। - भूपेंद्र कुमार, एई जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed