फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Land acquired for sewer treatment plant in Mubarakpur

Azamgarh News: मुबारकपुर और कटघर लालगंज में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए मिली जमीन

Sat, 01 Jun 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Land acquired for sewer treatment plant in Mubarakpur
आजमगढ़। नदी में गिर रहे गंदे पानी को रोकने के लिए जिले के हर निकायों में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके स्थापना से गंदा पानी ट्रीटमेंट के बाद ही नदी में जाएगा। जिससे नदी का पानी प्रदूषित नहीं होगा। एसटीपी के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद मुबारकपुर और नगर पंचायत कटघर लालगंज में जमीन मिल गई।
विज्ञापन

जिले की मुख्य नदी तमसा है। इसमें कई निकायों का गंदा पानी गिरता है। जिसके कारण इसका जल प्रदूषित हो गया है। तीन वर्ष पूर्व नपा आजमगढ़ में एसटीपी निर्माण के लिए 41 करोड़ धन स्वीकृत हुआ है। इससे पठखौली में सीवरेज ट्रीटमेंट का निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है।
विज्ञापन

शहर में बिछाई गई सीवर लाइन से शहर के घरों के नालों को जोड़ा जाएगा। शहर का गंदा पानी सीवर लाइन से एसटीपी में जाएगी और वहां से गंदे पानी का ट्रीटमेंट करने के बाद तमसा नदी में छोड़ा जाएगा। जिले की सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में आबादी के हिसाब से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2023 में शासन की तरफ से हर निकायों में एसटीपी केे निर्माण के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध कराने का शासन से निर्देश आया था। इसकेे क्रम में नगर पालिका परिषद मुबारकपुर और नगर पंचायत कटघर लालगंज में जल निगम को जमीन उपलब्ध हो चुकी है। जमीन मिलने के बाद विभाग की तरफ से नगर पालिका परिषद मुबाकरपुर में एसटीपी निर्माण के लिए 33.75 करोड़ का डीपीआर तैयार कर चुनाव से पूर्व ही शासन को भेज दिया गया था। उधर नगर पंचायत लालगंज में भी एसटीपी निर्माण केे लिए 8.08 करोड़ का डीपीआर बच चुका है। चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद काम भी शु्रू हो जाएगा।
13 निकायों में हो रही जमीन की तलाश
जिले में तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायतें हैं। इसमें दो नगर पलिका और एक नगर पंचायत में जमीन उपलब्ध हो चुकी है। आजमगढ़ में तो एसटीपी का काम भी चल रहा है लेकिन 13 निकायों में जमीन की तलाश की जा रही है। इसमें नपं महाराजगंज, अजमतगढ़, निजामाबाद, फूलपुर, माहुल, बूढ़नपुर और मेंहनगर में 0.40- 0.40 हेक्टेयर, मार्टीनगंज, सरायमीर में 0.50- 0.50 हेक्टेयर, नपा बिलरियागंज में 0.75 हेक्टेयर और नपं अतरौलिया जीयनपुर में 0.30- 0.30 हेक्टेयर भूमि की एसटीपी निर्माण के लिए अभी तलाश की जा रही है।

हर निकायों में एसटीपी का निर्माण होना है। नगर पालिका मुबारकपुर का डीपीआर चुनाव से पूर्व ही शासन को भेज दिया गया है। नगर पंचायत कटघर लालगंज का डीपीआर तैयार हो रहा है। इसको अधिसूचना खत्म होने के बाद स्वीकृति केे लिए शासन को भेजा जाएगा। अन्य निकायों में एसटीपी की स्थापना के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। - भूपेंद्र कुमार, सहायक अभियंता जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed