फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lalganj 100 Bed Hospital to be completed soon, fund of 3.45 crore more recieved

लालगंज 100 बेड अस्पताल जल्द होगा पूरा, 3.45 करोड़ और मिले

Fri, 13 Nov 2020 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Lalganj 100 Bed Hospital to be completed soon, fund of 3.45 crore more recieved
आजमगढ़। जनपद के लालगंज सीएचसी को उच्चीकृत कर 100 शैय्या का अस्पताल बनाया जा रहा है। वर्ष 2016 में शुरू हुई इश परियोजना की लागत 21.49 करोड़ रखी गई थी, जो बाद में संशोधित होकर 23 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है। परियोजना के लिए अभी तक तीन किश्तों में 14 करोड़ से ज्यादा की धनराशि जारी हो चुकी थी। अब चौथी किस्त में 3.45 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। पिछले दिनों अस्पताल में उपकरणों की खरीद के लिए भी धनराशि जारी की गई थी। इससे अस्पताल के जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। परियोजना को पूर्ण करने के लिए दिसंबर 2021 की टाइमलाइन रखी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों को उच्चा स्वास्थ्य सुविधाओं के अभी भी जनपद मुख्यालय या वाराणसी के लिए रुख करना पड़ता है। इसे देखते हुए टीकारगाढ़ स्थित सीएचसी को उच्चीकृत कर 100 शैय्या का अस्पताल बनाने की योजना बनाई गई थी। जनवरी 2016 शासन ने परियोजना के लिए 21.49 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हपए पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ की धनराशि सौंपी थी। कार्यदायी संस्था आवास विकास की ओर से काम शुरू कराया गया था। दिसंबर 2016 में दूसरी किस्त के रूप में 3.27 करोड़ की धनराशि और जारी की गई। इसके बाद काफी दिनों तक धनराशि जारी नहीं होने से परियोजना का काम प्रभावित रहा। जून 2019 में परियोजना की लागत संशोधित होकर 23 करोड़ से भी ज्यादा हो गई। इसके साथ ही जुलाई 2019 में तीसरी किस्त के रूप में आठ करोड़ की धनराशि जारी की गई। मुख्य अस्पताल का कार्य काफी आगे बढ़ चुका है। शासन ने परियोजना के लिए चौथी किस्त के रूप में 3.45 करोड़ की धनराशि और जारी की है। अब तक चार किस्तों में 18 करोड़ के आसपास धनराशि मिल चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मनोज ने बताया कि काम बड़ी तेजी से हो रहा है। जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

उपकरण खरीद के लिए मिल चुकी है मंजूरी
आजमगढ़। शासन ने पिछले दिनों प्रदेश के छह 100 शैय्या अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए धनराशि जारी की थी। इसमें लालगंज का 100 शैय्या अस्पताल भी शामिल था। अस्पताल में उपकरणों की खरीद के लिए चार करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग और कारपोरेशन मिल कर उपकरणों की खरीद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज अस्पताल के लिए चौथी किस्त जारी की गई है। अस्पताल में उपकरणों की खरीद के लिए पहले ही धनराशि जारी कर दी गई थी। अस्पताल को जल्द ही शुरू किया जाएगा। - एके मिश्रा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed